Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Entertainment Top News 3rd November: रजनीकांत के फैन ने बनवाया मंदिर, रिलीज से पहले टाइगर 3 का नया प्रोमो आउट

    By Tanya AroraEdited By: Tanya Arora
    Updated: Fri, 03 Nov 2023 12:43 PM (IST)

    Entertainment Top News 3rd November मनोरंजन की दुनिया में कोई न कोई हलचल देखने को मिल ही जाती है। हाल ही में रजनीकांत के एक बड़े फैन ने उनके नाम का तमिलनाडु में एक मंदिर बनवा दिया तो वहीं टाइगर 3 का नया प्रोमो आउट हुआ। पढ़ें टॉप 5 न्यूज-

    Hero Image
    मनोरंजन की 5 बड़ी खबरें / फोटो- Instagram

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Entertainment Top News 3rd November: साउथ सिनेमा से लेकर हिंदी फिल्मों और दुनियाभर में रजनीकांत ने अपने अभिनय से फैंस के दिलों के हमेशा राज किया है। उनके लिए दीवानगी साफ तौर पर देखने को मिलती है। हाल ही में उनके एक फैन ने थालाइवा रजनीकांत का तमिलनाडु में एक मंदिर बनवाया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इसके अलावा सलमान खान-कटरीना कैफ की दिवाली पर धमाका करने आ रही फिल्म 'टाइगर-3' का एक नया प्रोमो आउट हुआ है, जिसमें टाइगर बने दबंग खान और इमरान हाशमी के बीच दमदार एक्शन देखने को मिल रहा है। मनोरंजन जगत में सुबह से और क्या कुछ खास हुआ, यहां पर पढ़ें टॉप 5 न्यूज-

    रजनीकांत के फैन ने बनवाया उनके लिए खास मंदिर

    रजनीकांत उन स्टार्स की लिस्ट में शामिल है, जिनके फैंस पूरी दुनिया में बसते हैं। जब भी रजनीकांत की कोई फिल्म रिलीज होती है, तो फैंस एक्टर के पोस्टर्स पर फूल-माला से लेकर दूध तक चढ़ाते हैं। अब रजनीकांत के एक फैन ने उनका मंदिर ही बनवा दिया है,जहां बकायदा एक्टर की पूजा- अर्चना भी हो रही है। यहां पर पढ़ें पूरी खबर...

    टाइगर 3 का नया प्रोमो आउट

    सलमान खान-कटरीना कैफ और इमरान हाशमी की स्पाई यूनिवर्स की फिल्म Tiger 3 को बिग स्क्रीन पर देखने के लिए फैंस की बैचेनी हर पल बढ़ती ही जा रही है। अब हाल ही में मेकर्स ने 'टाइगर-3' का एक बिल्कुल नया प्रोमो रिलीज किया है, जिसमें इमरान हाशमी और टाइगर के बीच दमदार एक्शन देखने को मिल रहा है। यहां पर पढ़ें पूरी खबर...

    'तेजस' के फ्लॉप होने के बाद मंदिर पहुंचीं कंगना रनोट

    इन दिनों कंगना रनोट लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। हाल ही में उनकी फिल्म 'तेजस' सिनेमाघरों में रिलीज हुई, जो बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पा रही है। इस फिल्म से एक्ट्रेस को काफी उम्मीदें थीं। इन सबके बीच अब एक्ट्रेस द्वारकाधीश मंदिर के दर्शन करने के लिए पहुंची हैं। यहां पर पढ़ें पूरी खबर...

    मुसीबत में फंसे बिग बॉस ओटीटी 2 विनर एल्विश यादव

    एल्विश यादव एक बार फिर चर्चा बटोर रहे हैं। सोशल मीडिया के दुनिया में एल्विश यादव एक जाना-माना नाम है। बिग बॉस ओटीटी 2 की ट्रॉफी ने उनकी पॉपुलैरिटी दोगुना कर दिया। इस बीच अब एल्विश के खिलाफ FIR दर्ज होने की जानकारी आई है। यहां पर पढ़ें पूरी खबर...

    विक्की जैन-अंकिता लोखंडे पर भारी पड़ेगा नियम उल्लंघन

    सलमान खान शुक्रवार और शनिवार को 'बिग बॉस 17' होस्ट कर रहे हैं। शुक्रवार का वार में सलमान ईशा, समर्थ जुरेल, अंकिता और विक्की की क्लास लगाते दिखाई देंगे। बीबी हाउस का उल्लंघन करने पर शायद विक्की और अंकिता बेघर भी हो जाए। यहां पर पढ़ें पूरी खबर...