विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Entertainment Top News 19th May: द केरल स्टोरी ने वर्ल्डवाइड कमाए 200 करोड़, ऐश्वर्या के कांस लुक पर बने मीम्स

By Tanya AroraEdited By: Tanya Arora
Published: Fri, 19 May 2023 12:34 PM (IST)

Entertainment Top News 19th May मनोरंजन जगत में सुबह से ही हलचल मची हुई है। द केरल स्टोरी बुलेट ट्रेन ...और पढ़ें

Entertainment Top News 19th May the Kerala Story Earn 200 Crore Worldwide to Aishwarya Rai Trolled for Cannes 2023 Look/Instagram
Entertainment Top News 19th May the Kerala Story Earn 200 Crore Worldwide to Aishwarya Rai Trolled for Cannes 2023 Look/Instagram

नई दिल्ली, जेएनएन। Entertainment Top News 19th May: द केरल स्टोरी बॉक्स ऑफिस पर लगातार अच्छी कमाई कर रही है। इंडियन बॉक्स ऑफिस पर किसी का भाई, किसी की जान और ऐश्वर्या राय की फिल्म 'पोन्नियिन सेल्वन-2' को पछाड़ने वाली फिल्म दुनियाभर में 200 करोड़ के लगभग कमाई कर चुकी है।

इसके अलावा ऐश्वर्या राय ने 18 मई को कांस फिल्म फेस्टिवल के रेड कारपेट पर वॉक किया। इस दौरान पीएस-2 एक्ट्रेस हुडी गाउन में नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस के इस लुक का सोशल मीडिया पर काफी मजाक हुआ।

इसके अलावा विराट कोहली की कप्तानी में सनराइजर हैदराबाद के अगेंस्ट रॉयल चैलेंजर्स ने IPL 2023 में 187 रनो की पारी खेली, मैच जीतते ही विराट ने अपनी लेडी लव अनुष्का शर्मा को कॉल मिला दिया। मनोरंजन जगत में और क्या कुछ खास रहा, यहां पर पढ़िए आज की टॉप 5 न्यूज।

200 करोड़ के पार पहुंची 'द केरल स्टोरी'

सुदीप्तो सेन के निर्देशन में बनी अदा शर्मा स्टारर फिल्म 'द केरल स्टोरी' बॉक्स ऑफिस पर शानदार बिजनेस कर रही है। इस फिल्म ने कमाई के मामले में बड़ी-बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। वर्ल्डवाइड 200 करोड़ के क्लब में शामिल हो चुकी, इस फिल्म का यहां पर पढ़ें पूरा कलेक्शन....


ऐश्वर्या राय कांस फिल्म फेस्टिवल लुक के लिए हुईं ट्रोल

कांस फिल्म फेस्टिवल में ऐश्वर्या राय का रेड कारपेट लुक जहां कुछ लोगों को पसंद आया, तो वहीं कुछ लोग एक्ट्रेस को ट्रोल करने से भी पीछे नहीं हटे। किसी ने उनके इस लुक की तुलना 'कोई मिल गया' के जादू से की, तो वहीं कई यूजर्स ने इस पर अलग-अलग मीम्स बना डाले। यहां पर पढ़ें पूरी खबर....


विराट कोहली ने मैच जीतने के बाद अनुष्का पर लुटाया प्यार

विराट कोहली (Virat Kohli) की आईपीएल टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) का 18 मई 2023 को सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के साथ मैच था, जिसमें आरसीबी ने 187 रन से जीत हासिल की। सेंचुरी मारते ही क्रिकेटर ने अपनी लेडीलव अनुष्का शर्मा को वीडियो कॉल किया। यहां पर पढ़ें पूरी खबर...


रश्मिका मंदाना ने ऐश्वर्या राजेश पर किया पलटवार

तमिल एक्ट्रेस ऐश्वर्या राज 'श्रीवल्ली' उर्फ रश्मिका मंदाना पर दिए गए बयान को लेकर चर्चा में हैं। ऐश्वर्या ने रश्मिका मंदाना पर तंज कसते हुए कहा था कि अगर वह 'पुष्पा' में होतीं तो वह रश्मिका मंदाना से अच्छा काम करतीं। जिस पर अब रश्मिका ने पलटवार किया है। यहां पर पढ़ें पूरी खबर...


उर्वशी रौतेला ने किया ऐश्वर्या को कॉपी

कांस फिल्म फेस्टिवल में उर्वशी रौतेला का लुक देखने लायक था। उन्होंने हर दिन एक से बढ़कर एक आउटफिट्स पहन रेड कार्पेट पर अपना जलवा बिखेरा, लेकिन उनका एक लुक देखकर हर किसी को ऐश्वर्या राय बच्चन की याद आ गई। यहां पर पढ़ें पूरी खबर...