Move to Jagran APP

Entertainment Top 5 News 27 Oct: लियो के बिजनेस में भारी गिरावट, अल्लू अर्जुन ने डेविड वॉर्नर को किया बर्थडे विश

Entertainment Top 5 News 27 October प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी थी कि वो मुंबई लौट आ रही हैं। गुरुवार की रात को उन्हें एयरपोर्ट पर भी स्पॉट किया गया। एक्ट्रेस ने हाथ जोड़कर मीडिया का अभिवादन किया और फोटोज भी खिंचवाईं।

By Vaishali ChandraEdited By: Vaishali ChandraPublished: Fri, 27 Oct 2023 12:02 PM (IST)Updated: Fri, 27 Oct 2023 12:02 PM (IST)
एंटरटेनमेंट से जगत से जुड़ी आज की बड़ी खबरें (Instagram Images)

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Entertainment Top 5 News 27 October: एक्शन से भरपूर तमिल थ्रिलर 'लियो' ने पहले दिन ही तहलका मचा दिया था। 6 दिनों तक बॉक्स ऑफिस पर 'लियो' का कहर जारी रहा, लेकिन बुधवार से फिल्म की कमाई में भारी गिरावट दर्ज की गई। इसके अलावा आमिर खान के बेटे जुनैद खान बॉलीवुड में डेब्यू करने के लिए तैयार हैं, क्योंकि उनकी डेब्यू फिल्म की शूटिंग खत्म हो गई है। यहां पढ़ें मनोरंजन जगत से जुड़ी आज की बड़ी खबरें...

loksabha election banner

लियो के बिजनेस में आई भारी गिरावट

थलपति विजय की फिल्म 'लियो' (Leo) ने रिलीज के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था। फिल्म ने कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए सिर्फ एक हफ्ते में 200 करोड़ पार कर लिये थे। मगर अब लगता है कि फिल्म की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। 19 अक्टूबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई एक्शन से भरपूर तमिल थ्रिलर 'लियो' ने पहले दिन ही तहलका मचा दिया था। 6 दिनों तक बॉक्स ऑफिस पर 'लियो' का कहर जारी रहा, लेकिन बुधवार से फिल्म की कमाई में भारी गिरावट दर्ज की गई। दूसरे गुरुवार को 'लियो' का कलेक्शन जानकर आप हैरान रह जाएंगे। यहां पढ़ें पूरी खबर...

डेब्यू के लिए तैयार आमिर खान के बेटे जुनैद खान

बॉलीवुड को जल्द एक और स्टार किड मिलने वाला है। इस बार मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान के बेटे जुनैद एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं। अब जानकारी सामने आई है कि उनकी डेब्यू फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है। जुनैद खान की डेब्यू फिल्म का नाम महाराज है। इस फिल्म में उनके साथ फीमेल लीड में शालिनी पांडे हैं। एक्ट्रेस ने अपडेट शेयर की है कि फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है। इसके साथ ही उन्होंने जुनैद खान के साथ काम करने का अनुभव शेयर किया। यहां पढ़ें पूरी खबर...

जियो मामी फिल्म फेस्टिवल के लिए मुंबई पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा

ग्लोबल आइकॉन प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने जबसे हॉलीवुड में पांव जमाए हैं, वो भारत कम ही आ पाती हैं। ऐसे में फैंस उनके भारत लौटने का बेसब्री से इंतजार करते हैं। आखिरकार, प्रियंका भारत लौट आई हैं। बीती रात को उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी थी कि वो मुंबई लौट आ रही हैं। गुरुवार की रात को उन्हें एयरपोर्ट पर भी स्पॉट किया गया। एक्ट्रेस ने हाथ जोड़कर मीडिया का अभिवादन किया और फोटोज भी खिंचवाईं। इस दौरान एक्ट्रेस कंफर्टेबल लुक में भी स्टाइलिश लग रही थीं। प्रियंका चोपड़ा ने ब्रालेट टॉप के साथ ग्रे पैंट पहना था और अपने लुक को लॉन्ग ब्लैक जैकेट से स्टाइल किया था। यहां पढ़ें पूरी खबर...

अल्लू अर्जुन ने डेविड वॉर्नर को किया बर्थडे विश

डेविड वॉर्नर और अल्लू अर्जुन दो अलग- अलग दुनिया से आते हैं। एक फिल्म से जुड़ा है तो दूसरे का ताल्लुक क्रिकेट जगत है। हालांकि, दोनों के बीच एक कॉमन बात है, फिल्म पुष्पा। अल्लू अर्जुन इस फिल्म के लीड हीरो हैं। वहीं, डेविड वॉर्नर, पुष्पा के तगड़े फैन है। अब क्रिकेटर के बर्थडे पर अल्लू अर्जुन ने उन्हें बर्थडे विश किया है।

बिग बॉस 17 में शामिल होंगे नए कंटेस्टेंट्स

कंट्रोवर्शियल शो 'बिग बॉस 17' के घर में पहले से ही माहौल काफी गरम है। इस बीच शो में तड़का लगाने दो वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट्स की एंट्री होने जा रही है, जिनके आने से बीबी हाउस में पहले से ज्यादा उथल-पुथल देखने को मिलेगी। एक कंटेस्टेंट अपने ग्लैमर का तड़का लगाएंगी तो दूसरा रोमांस से अभिषेक कुमार के दिल में आग लगाएंगे। जानिए ये कौन हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर...


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.