Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Leo Box Office Collection Day 8: एक हफ्ते में लुढ़की विजय की 'लियो', कमाई में भारी गिरावट, किया बस इतना बिजनेस

    By Rinki TiwariEdited By: Rinki Tiwari
    Updated: Fri, 27 Oct 2023 08:10 AM (IST)

    Leo Day 8 Box Office Collection थलपति विजय स्टारर फिल्म लियो रिलीज के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही थी। फिल्म ने दुनियाभर में जमकर नोट छापे लेकिन अब फिल्म की कमाई में भारी गिरावट देखी गई है। मूवी ने सातवें दिन अब तक का सबसे कम कलेक्शन बटोरा है। जानिए गुरुवार को फिल्म का क्या हाल रहा।

    Hero Image
    थलपति विजय की फिल्म लियो की कमाई में आई भारी गिरावट (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Vijay Movie Leo Box Office Collection Day 8: थलपति विजय की फिल्म 'लियो' (Leo) ने रिलीज के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था। फिल्म ने कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए सिर्फ एक हफ्ते में 200 करोड़ पार कर लिये थे। मगर अब लगता है कि फिल्म की उल्टी गिनती शुरू हो गई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    19 अक्टूबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई एक्शन से भरपूर तमिल थ्रिलर 'लियो' ने पहले दिन ही तहलका मचा दिया था। 6 दिनों तक बॉक्स ऑफिस पर 'लियो' का कहर जारी रहा, लेकिन बुधवार से फिल्म की कमाई में भारी गिरावट दर्ज की गई। दूसरे गुरुवार को 'लियो' का कलेक्शन जानकर आप हैरान रह जाएंगे। 

    यह भी पढ़ें- Leo: थलापति विजय की 'लियो' का कलेक्शन सही या गलत, जानिए ट्विटर पर क्यों ट्रेंड हुआ #Leoscam?

    आठवें दिन लियो की कमाई में भारी गिरावट

    लोकेश कनगराज के निर्देशन में बनी फिल्म 'लियो' की उल्टी गिनती बुधवार से शुरू हो गई थी। बंपर कमाई करने वाली फिल्म ने ऐसा रुख बदला कि कलेक्शन आधा हो गया। सातवें दिन जहां फिल्म ने सिर्फ 13 करोड़ का बिजनेस किया था, वहीं गुरुवार को ये आंकड़ा और भी कम था।

    Leo Box office Report

    सैकनिल्क के अर्ली ट्रेड के मुताबिक, विजय और संजय दत्त स्टारर फिल्म 'लियो' ने घरेलू बॉक्स ऑफिर पर गुरुवार को सिर्फ 10 से 11 करोड़ के बीच कारोबार किया है। अगर ये आंकड़े सही हैं तो ये फिल्म का अब तक का सबसे कम कलेक्शन है।

    ढाई सौ करोड़ के पार लियो

    भले ही 'लियो' की कमाई में भारी गिरावट आई हो, लेकिन जैसे-तैसे फिल्म 300 करोड़ के करीब पहुंच रही है। हफ्ते भर में फिल्म ने 265 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। इन आठ दिनों में फिल्म का कलेक्शन किस तरह कम और ज्यादा हुआ है, जानिए इधर...

    • पहला दिन- 64.8 करोड़
    • दूसरा दिन- 34.25 करोड़
    • तीसरा दिन- 38.3 करोड़
    • चौथा दिन- 39.8 करोड़
    • पांचवां दिन- 34.1 करोड़
    • छठा दिन- 30.7 करोड़
    • सातवां दिन- 13.4 करोड़
    • आठवां दिन- 10.25 करोड़ (शुरुआती आंकड़े)

    लाइफटाइम कलेक्शन- 265.60 करोड़

    यह भी पढ़ें- Leo Worldwide Collection Day 6: 'लियो' पर हुई नोटों की बारिश, कमल हासन की 'विक्रम' को इतने करोड़ से छोड़ा पीछे