Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बॉलीवुड पर भी गिरी थी इमरजेंसी की गाज, एक एक्ट्रेस को जाना पड़ा था जेल

    देश में आपातकाल 21 महीने तक लागू रहा। आपातकाल की मार कला और सिनेमा की दुनिया को भी झेलनी पड़ी। इनको कड़ी सेंसरशिप से गुजरना पड़ा। इस दौरान कंटेंट की वजह से कई फिल्मों पर प्रतिबंध लगाया गया या उनको रोक दिया गया। आइये जानते हैं ऐसी फिल्मों के बारे में।

    By Tanya Arora Edited By: Tanya Arora Updated: Thu, 26 Jun 2025 01:34 PM (IST)
    Hero Image

    21 महीनों की इमरजेंसी से अफेक्ट हुई थीं ये फिल्में/ फोटो- Jagran Graphics

    नई दिल्ली, प्रेट। 25 जून 1975 से 21 महीनों के लिए पूरे भारतवर्ष में लगी इमरजेंसी ने न सिर्फ राजनीतिक सत्ता को हिलाया, बल्कि इसका असर आम आदमी से लेकर मीडिया और पूरी फिल्म इंडस्ट्री पर भी देखने को मिला। इसके अलावा कई व्यंग्यात्मक फिल्मों और राजनीति की गहराइयों को दिखाती फिल्मों में भी कांट-छाट हुआ।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    एक एक्ट्रेस को इसकी वजह से जेल भी जाना पड़ा था। कौन-कौन सी फिल्मों पर 'आपातकाल' ने प्रभाव डाला था, नीचे डिटेल में पढ़ें ये पूरा आर्टिकल: 

    किस्सा कुर्सी का

    फिल्म निर्माता अमृत नाहटा द्वारा मौजूदा राजनीतिक परिदृश्य पर व्यंग्य करते हुए बनाई गई इस फिल्म के नेगेटिव को नष्ट कर दिया गया था। इसके प्रिंट को तत्कालीन सूचना एवं प्रसारण मंत्री वीसी शुक्ला ने जब्त कर लिया था। शुक्ला संजय गांधी के करीबी थे। फिल्म में मुख्य किरदार गंगाराम की भूमिका संजय गांधी पर आधारित थी। फिल्म में इसमें शबाना आजमी, राज बब्बर, राज किरण और उत्पल दत्त भी थे। नाहटा ने फिल्म का रीमेक बनाया और 1978 में रिलीज किया। हालांकि, इस संस्करण को भी सेंसरशिप का सामना करना पड़ा।

    यह भी पढ़ें: 'नया लोकतंत्र है... शांत रहें', जब आपातकाल में भी नहीं झुका था दैनिक जागरण; इंदिरा गांधी को दी थी चुनौती

    kissa kursi ka

    आंधी

    माना जाता है कि यह फिल्म तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के जीवन से प्रेरित है। गुलजार की 1975 की इस फिल्म को रिलीज होने के कुछ समय बाद ही प्रतिबंधित कर दिया गया था। हालांकि फिल्म निर्माताओं ने कहा कि यह एक काल्पनिक कहानी है, लेकिन तत्कालीन सरकार के लिए सुचित्रा सेन द्वारा निभाई गई आरती देवी की मुख्य भूमिका और इंदिरा गांधी के बीच समानताओं को नजरअंदाज करना मुश्किल था। आपातकाल के बाद फिल्म से प्रतिबंध हटा लिया गया।


    emergency

    क्रांति की तरंगे

    आनंद पटवर्धन द्वारा बनाई गई पहली डाक्यूमेंट्री क्रांति की तरंगे में जेपी आंदोलन की शुरुआत और 1975 में आपातकाल लागू होने से पहले यह कैसे एक राष्ट्रीय आंदोलन बन गया, इस पर चर्चा की गई है। आनंद ने 1975 में जब यह फिल्म बनाई थी, तब उनकी उम्र सिर्फ 25 वर्ष थी। उन्होंने उस समय जन आंदोलन और नागरिक अशांति को दिखाया था। उस समय मीडिया सरकार के दबाव में था और भूमिगत समूहों ने इसे व्यापक रूप से प्रसारित किया था।

    kranti ki tarange

     

    नसबंदी

    आइएस जौहर द्वारा निर्देशित नसबंदी फिल्म आपातकाल के दौरान चलाए गए जबरन नसबंदी अभियान पर एक व्यंग थी। फिल्म में उस समय के प्रमुख अभिनेताओं - अमिताभ बच्चन, शशि कपूर, मनोज कुमार और राजेश खन्ना के डुप्लीकेट थे। विवादास्पद विषय के कारण, फिल्म पर प्रतिबंध लगा दिया गया था, लेकिन राजनीतिक माहौल बदलने के बाद 1978 में इसे रिलीज किया गया।

    nasbandi movie

    चंदा मारुथा

    पी लंकेश के प्रिय नाटक क्रांति बंटू क्रांति पर आधारित यह कन्नड़ फिल्म आपातकाल लागू किए जाने से ठीक पहले बनाई गई थी। इसका निर्देशन पट्टाभि राम रेड्डी ने किया था और इसमें उनकी पत्नी स्नेहलता रेड्डी ने भी काम किया था। स्नेहलता को जेल में डाल दिया गया और पैरोल पर रिहा होने के पांच दिन बाद ही उनकी मृत्यु हो गई।

    emergency 11

    आंदोलन

    लेख टंडन द्वारा निर्देशित यह फिल्म 1942 के भारत छोड़ो आंदोलन से संबंधित है। यह एक शिक्षक के इर्द-गिर्द घूमती है, जो ब्रिटिश सरकार का विरोध करता है। राकेश पांडे और नीतू सिंह अभिनीत फिल्म को आपातकाल के दौरान काट- छांट का सामना करना पड़ा।

    यह भी पढ़ें: जेपी के इलाज के लिए जरूरी थी 5 लाख की मशीन, इंदिरा को पता चला तो तुरंत भिजवाया चेक; इमरजेंसी का वो अनसुना किस्सा...