Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Ekta Kapoor के साथ चलता है विवाद, 'गंदी बात' से पहले एक और एडल्ट सीरीज पर मच गया था बवाल

    Updated: Wed, 23 Oct 2024 04:36 PM (IST)

    सास बहु के ड्रामे से लेकर एडल्ट कंटेंट अपनी ऑडियंस के सामने परोसने वालीं एकता कपूर (Ekta Kapoor) का विवादों से काफी पुराना नाता है। वह किसी न किसी मुसीबत में फंस ही जाती हैं। गंदी बात के लिए पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज होने से पहले साल 2022 में उनके खिलाफ ट्रिपल एक्स एडल्ट सीरीज को लेकर भी वारंट जारी हो चुका है।

    Hero Image
    एकता कपूर के पुराने विवाद/ फोटो- IMDB

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। टीवी क्वीन एकता कपूर का विवादों से काफी गहरा नाता है। आए दिन वह अपने टीवी और वेब सीरीज में दिखाए जाने वाले कंटेंट को लेकर मुसीबत मोल लेती हैं। इस वक्त वह ऑल्ट बालाजी पर अपनी एडल्ट वेब सीरीज 'गंदी बात' को लेकर बहुत ही गंदी तरह से फंसी हैं। मुंबई पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत निर्माता एकता कपूर और उनकी मां शोभा कपूर के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ऐसा माना जा रहा है कि नाबालिग एक्टर्स के साथ एडल्ट सीरीज बनाने को लेकर मुंबई पुलिस ने ये कड़ा कदम उठाया है। इस मामले में एकता और उनकी मां शोभा कपूर से पूछताछ चल रही है। वैसे ये पहली बार नहीं है, जब एकता कपूर ने अपनी किसी एडल्ट सीरीज को लेकर विवादों में फंसी है, इससे पहले साल 2022 में बिहार की एक अदालत ने अरेस्ट वारंट जारी किया था। चलिए एक नजर डालते हैं एकता कपूर के पुराने विवादों पर: 

    क्या आपको याद है ट्रिपल एक्स-अनसेंसर्ड सीरीज?

    एकता कपूर के स्टेटमेंट जितने बोल्ड हैं, उससे कई ज्यादा बोल्ड उनका कंटेंट है। 'गंदी बात' के अलावा साल 2018 में ऑल्ट बालाजी पर एक और टीवी सीरीज आई थी, जिसका टाइटल था ट्रिपल एक्स-अनसेंसर्ड। इस एडल्ट सीरीज के दूसरे सीजन में एक एपिसोड में महिला और फौजी के बीच एक आपत्तिजनक सीन दर्शाया गया था।

    यह भी पढ़ें: 'गंदी बात' के चक्कर में बुरी फंसी जितेंद्र की बेटी Ekta Kapoor, पुलिस ने की घंटों तक पूछताछ

    इस सीन की वजह से एकता कपूर पर फौजियों की भावनाओं को आहत करने का आरोप लगा था। इस मामले में 6 जून 2020 को पूर्व सैनिक शंभू कुमार ने सीजीएम कोर्ट में ये कहते हुए मामला दर्ज करवाया था कि एकता कपूर की वेब सीरीज 'ट्रिपल एक्स' में आर्मी ऑफिसर की पत्नियों को लेकर आपत्तिजनक सीन दिखाए गए हैं।

    EKTA KAPOOR SHOW : Imdb

    2021 में एकता कपूर के खिलाफ समन जारी हुआ और 2022 में बेगुसराय कोर्ट (Bihar)ने उनके खिलाफ अरेस्ट वॉरेंट जारी कर दिया।

    एकता कपूर के ये भी हैं बड़े विवाद

    पॉक्सो से फौजियों की भावनाएं आहत करने के मामले में फंसने से पहले एकता कपूर पर कास्टिंग काउच का आरोप भी लग चुका है। कुछ मेल मॉडल्स ने निर्माता पर कास्टिंग काउच का आरोप लगाया था।

    EKTA KPAOOR CONTROVERSY

    EKTA KAPOOR: IMDB

    इसके अलावा वह उस वक्त भी चर्चा में आई थीं जब उन्होंने सरोगेसी की मदद से अपने बेटे रवि कपूर का स्वागत किया था। अपने अजीबो-गरीब फैशन को लेकर और बढ़ते हुए वजन को लेकर भी एकता कपूर खूब विवादों में रहीं।

    यह भी पढ़ें: फैमिली संग गलती से भी न देखें ये 10 वेब सीरीज, बोल्ड सीन्स की है भरमार, ओटीटी पर यहां मौजूद