Ekta Kapoor की दिवाली पार्टी में कंगना से लेकर अनन्या समेत इन एक्ट्रेसेज ने ट्रेडिशनल अवतार में ढहाया कहर
शनिवार को एकता कपूर ने बगंले में टीवी और बॉलीवुड इंडस्ट्री के सितारों के लिए प्री-दिवाली पार्टी रखी। इस पार्टी में कंगना रनौट दिशा पाटनी समेत कई सितारें शामिल हुए। सोशल मीडिया पर पार्टी की तस्वीरे और वीडियो वायरल हो रही है।

नई दिल्ली, जेएनएन। Ekta Kapoor Diwali Party: फिल्मी गलियारों में इन दिनों दिवाली की धूम देखने को मिल रही है। आए दिन कोई न कोई स्टार प्री-दिवाली का आयोजन कर रहा है। इसी बीच शनिवार को एकता कपूर ने हर साल की तरह इस साल भी टीवी और बॉलीवुड इंडस्ट्री के सितारों के लिए अपने घर पर ग्रैंड दिवाली पार्टी रखी। इस पार्टी में कंगना रनौट (Kangna Ranaut, दिशा पाटनी (Disha Patani) से लेकर अनन्या पांडे (Ananya Pandey) समेत कई हसीनाओं ने अपने ट्रेडिशनल अवतार से कहर ढहाया।
एकता कपूर
टीवी इंडस्ट्री की क्वीन एकता कपूर हर साल अपने घर शानदार दिवाली पार्टी रखती है। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ। इस मौके पर एकता क्रीम कलर के लहंगे में नजर आई।
#ektakapoor Diwali Bash #Diwali2022 🎊💥 @viralbhayani77 pic.twitter.com/yiuWf9fB2i
— Viral Bhayani (@viralbhayani77) October 23, 2022
तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा
एकता कपूर की दिवाली पार्टी में टीवी का फेमस कपल करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश भी नजर आए। दोनों ने इस पार्टी की पूरी लाइमलाइट बटोर ली।
कंगना रनौट
कंगना रनौट ने इस पार्टी में सबका ध्यान खिंचा। इस मौके पर वह डार्क ग्रीन लहंगे में ओपन हेयर्स के साथ काफी खूबसूरत नजर आई।
#kangnaranut At #ektakapoor Diwali Bash #Diwali2022 🎊💥💃 @viralbhayani77 pic.twitter.com/wHBSWdVCmQ
— Viral Bhayani (@viralbhayani77) October 22, 2022
दिशा पाटनी
एकता की पार्टी में दिशा रेड कलर के शिमर लहंगे में पहुंची, इसमें वे काफी ग्लैमरस लग रही थीं। गोल्ड कलर पोटली और बड़े ईयरिंग्स उनके लुक को और बढ़ा रहे थे।
View this post on Instagram
तापसी पन्नू
एकता कपूर की पार्टी में तापसी पन्नू लाइट पिंक की साड़ी में नजर आई। इस दौरान उनकी छोटी बहन भी नजर आई।
करण जौहर
एकता कपूर की दिवाली पार्टी में करण जौहर कुछ इस अंदाज में नजर आए। कलरफुल कुर्ते पजामे में के साथ हाथ में रिंग पहने करण का यह लुक सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
अनन्या पांडे
लाइट ग्रीन कलर के लहंगे में नजर अनन्या पांडे बेहद खूबसूरत दिखी। इस लुक में अनन्या पांडे से नजरें हटाना बेहद मुश्किल है।
#AnanyaPanday At #ektakapoor Diwali Bash #Diwali2022 🎊💥💃 @viralbhayani77 pic.twitter.com/lw4UcIsd25
— Viral Bhayani (@viralbhayani77) October 22, 2022
नेहा धूपिया और अंगद बेदी
नेहा धूपिया पति अंगद बेदी के साथ एकता की पार्टी में नजर आई। इस दौरान एक्ट्रेस ब्लू कलर साड़ी में काफी जच रही थी। तो वहीं इस अंगद कुर्ते पजामे में दिखे।
शिल्पा शेट्टी और शमिता शेट्टी
एकता की पार्टी में शिल्पा शेट्टी और शमिता शेट्टी भी शामिल हुई। शिल्पा और शमिता शेट्टी ने कैमरे के सामने जमकर पोज दिए। शिल्पा जहां लहंग में नजर आई तो वहीं शमिता साड़ी में दिखीं।
करण वाही
टीवी एक एक्टर करण वाही एकता की दिवाली पार्टी में शामिल हुए। ब्लैक शेरवानी में करण काफी हैंडसम नजर आए।
हिना खान
हिना खान इस पार्टी में लाइट ब्लू कलर की साड़ी में नजर आईं। इस लुक में न्यूड मेकअप कैरी किया था। एक्ट्रेस के इस लुक में चार चांद लगा दिए।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।