विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'आप उन्हें ऐसे...'जब गजराज राव ने Shah Rukh Khan को मारा था धक्का, मणि रत्नम ने दी थी एक्टर को वॉर्निंग

Published: Mon, 02 Nov 2026 03:36 PM (IST)

गजराज राव ने फिल्म 'दिल से' की शूटिंग का एक मजेदार किस्सा शेयर किया, जिसमें उन्होंने शाह रुख खान को गलती से जोर से धक्का दे दिया था।

गजराज राव ने शाह रुख को दे दिया था धक्का

गजराज राव ने शाह रुख को दे दिया था धक्का

HighLights

  1. गजराज राव ने सुनाया 'दिल से' का किस्सा

  2. मणिरत्नम ने गजराज को दी थी चेतावनी

  3. शाह रुख खान ने बाद में खुद की थी तारीफ

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। शाह रुख खान (Shah Rukh Khan) की 1998 की फिल्म 'दिल से' (Dil Se) आज भी उनकी सबसे यादगार फिल्मों में से एक है। इसे आज भी रोमांटिक कल्ट क्लासिक थ्रिलर के तौर पर याद किया जाता है।

इस फिल्म का निर्देशन और लेखन दक्षिण भारतीय सिनेमा के दिग्गज मणिरत्नम ने किया था। इस मूवी में गजराज राव (Gajraj Rao) ने एक सीबीआई अधिकारी का किरदार निभाया था। फिल्म में उनका रोल काफी छोटा था।

हालांकि इसके लिए उनको कई सारी बाते भी सुननी पड़ी और तब पहली बार उनका सामना शाह रुख खान के स्टारडम से हुआ। खुद गजराज राव ने एक इंटरव्यू में ये मजेदार किस्सा सुनाया था।

हाथापाई वाले सीन में दे दिया था धक्का

गजराज राव ने बताया कि निर्देशक मणिरत्नम ने उन्हें शाह रुख के साथ हाथापाई वाले एक सीन के दौरान सावधान रहने की चेतावनी दी थी। लेकिन शाह रुख ने सामने से गजराज को सहज महसूस कराया और उन्हें खुलकर अभिनय करने के लिए प्रोत्साहित किया।

Shah rukh (11)

दरअसल दिल से में गजराज राव ने सीबीआई अधिकारी की भूमिका निभाई थी जो शाह रुख के किरदार का पीछा कर रहा होता है। इस सीन में, उन्हें शाह रुख को धक्का देकर दीवार से सटाना था। रिहर्सल के दौरान, गलती से उन्होंने शाह रुख को बहुत जोर से धक्का दे दिया।

मणिरत्नम को देनी पड़ी थी चेतावनी

गजराज ने बताया कि रिहर्सल के बाद, मणिरत्नम उन्हें एक तरफ ले गए। उन्होंने बताया, 'इस सीन में हम शाह रुख का पीछा करते हैं और उन्हें पकड़ लेते हैं। फिर मैं उनका कॉलर पकड़कर उन्हें दीवार की तरफ धकेलता हूं।

रिहर्सल के बाद, मणिरत्नम मुझे एक तरफ ले गए और बोले, 'शाहरुख एक हीरो हैं, वह एक स्टार हैं। हमें यह फिल्म पूरी करनी है। आप ऐसा नहीं कर सकते। उन्हें इस तरह से धक्का मत दीजिए।'

Shah rukh (10)

शाह रुख ने खुद ऐसा करने के लिए कहा

गजराज राव ने बताया कि जैसे ही मणिरत्नम सर गए, शाह रुख खान खुद मेरे पास आए। उन्होंने मेरे कंधे पर हाथ रखा और बोले, 'गजराज, बिल्कुल वैसा ही करो जैसा तुमने पहले किया था।'

गजराज ने शाह रुख के आकर्षक व्यक्तित्व की तारीफ की और बताया कि कभी-कभी शाह रुख लड़ाई के सीन में इतने खो जाते हैं कि वे सचमुच में घूसा मारने लगते थे। मणिरत्नम द्वारा निर्देशित 'दिल से' 1998 की एक रोमांटिक थ्रिलर फिल्म है, जिसमें मनीषा कोइराला और प्रीति जिंटा भी नजर आए।

यह फिल्म घरेलू बॉक्स ऑफिस पर तो ठीक-ठाक सफल रही, लेकिन विदेशों में इसने बड़ी सफलता हासिल की।

यह भी पढ़ें- शाह रुख खान के बर्थडे पर Ajay Devgn ने ताजा की 90s की यादें, अनसीन फोटो शेयर कर दी बधाई

यह भी पढ़ें- पहली बार शाह रुख खान की आवाज बने थे Kumar Sanu, 34 साल पुराने गाने ने बनाया 'किंग ऑफ रोमांस'

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।