Durga Devi Biopic: '83' फिल्म के निर्माता ने की वीरांगना दुर्गा देवी की जीवनी पर फिल्म बनाने की घोषणा
दुर्गावती देवी को ब्रिटिश सीक्रेट सर्विस ब्यूरो MI5 अग्नि ऑफ इंडिया कहता थाl भारत की स्वतंत्रता के बाद दुर्गावती देवी ने साधारण नागरिक की तरह गाजियाबाद में गुमनाम जिंदगी जीना पसंद कियाl उन्होंने गरीब बच्चों के लिए स्कूल शुरू किएl

नई दिल्ली, जेएनएनl स्वतंत्रता की 75 वीं वर्षगांठ पर फिल्म 83 और थलैवी के निर्माता विष्णु वर्धन इंदुरी ने 'आजाद हिंद' नामक फिल्मों की फ्रेंचाइजी बनाने की घोषणा की हैl इसके माध्यम से वह भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के अमर बलिदानी लेकिन इतिहास में खो गए अनकहे योद्धा की कहानी बताएंगेl आजाद हिंद फ्रेंचाइजी के अंतर्गत पहली फिल्म वीरांगना दुर्गा देवी पर आधारित होगीl
दुर्गा देवी स्वतंत्रता सेनानी थीl जिनसे भगत सिंह और चंद्रशेखर आजाद भी प्रभावित थेl दुर्गा देवी की भूमिका के लिए निर्माता किसी ए लिस्ट अभिनेत्री की खोज कर रहे हैंl दुर्गावती देवी दुर्गा भाभी के नाम से इतिहास में अमर हैl उन्होंने अदम्य साहस और शक्ति का प्रदर्शन किया थाl उन्होंने ब्रिटिश राज से लड़ाई में अहम भूमिका निभाई थीl उन्होंने भगत सिंह और चंद्रशेखर आजाद के साथ मिलकर कई क्रांतिकारी गतिविधियों को भाग लिया थाl
Celebrating 75th Year of Indian Independence, Our next Feature Film Franchise titled #AzadHind as a tribute to the Unsung Heroes of Indian Independence Fight who are lost in history. @vishinduri @Brindaprasad1 @vibri_media #DurgawatiDevi pic.twitter.com/OFIQeFWsJt
— VIBRI (@vibri_media) August 15, 2021
दुर्गावती देवी को ब्रिटिश सीक्रेट सर्विस ब्यूरो MI5 'अग्नि ऑफ इंडिया' कहता थाl भारत की स्वतंत्रता के बाद दुर्गावती देवी ने साधारण नागरिक की तरह गाजियाबाद में गुमनाम जिंदगी जीना पसंद कियाl उन्होंने गरीब बच्चों के लिए स्कूल शुरू किएl दुर्गावती देवी का निधन गाजियाबाद में 1999 में 92 वर्ष की आयु में हो गयाl इस दमदार भूमिका को निभाने के लिए निर्माता किसी बड़ी अभिनेत्री के नाम की चर्चा कर रहे हैंl इस फिल्म को लेकर और भी कई घोषणाएं होगी लेकिन अभी वह शुरुआती दौर में हैl भारतीय स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े अमर बलिदानियों को 75 वें स्वतंत्रता के अवसर पर ऐसा कर श्रद्धांजलि देने का प्रयास किया गया है।
इस स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कई देशभक्ति से ओत-प्रोत फिल्में रिलीज हुई हैl इनमें सिद्धार्म मल्होत्रा अभिनीत शेरशाह शामिल हैl इस फिल्म में कियारा आडवाणी की अहम भूमिका हैl वहीं फिल्म भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया में अजय देवगन, संजय दत्त, नोरा फतेही और सोनाक्षी सिन्हा की अहम भूमिका हैl इन दोनों ही फिल्मों को पसंद किया जा रहा हैl
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।