विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Dupahiya 2 Trailer: धड़कपुर बना 'मिर्जापुर', ओटीटी पर आएगा ‘दुपहिया’ सीजन 2, शानदार ट्रेलर आउट

Published: Mon, 21 Sep 2026 12:51 PM (IST)

लोकप्रिय वेब सीरीज दुपहिया सीजन 2 के साथ ओटीटी पर वापसी करने के लिए तैयार है। इसका लेटेस्ट ट्रेलर भी रिलीज कर दिया गया है।

दुपहिया 2 ट्रेलर रिलीज (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट)

दुपहिया 2 ट्रेलर रिलीज (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट)

HighLights

  1. रिलीज हुआ दुपहिया सीजन 2 का ट्रेलर

  2. ओटीटी पर रिलीज होगी दुपहिया 2 सीरीज

  3. इस दिन स्ट्रीम की जाएगी दुपहिया 2

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बीते साल ओटीटी पर दुपहिया वेब सीरीज को रिलीज किया गया था। जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था। हाल ही में मेकर्स की तरफ से दुपहिया सीजन 2 (Dupahiya Season 2) का एलान किया गया है और अब इसका लेटेस्ट ट्रेलर भी रिलीज कर दिया गया है।

जिसे देखने के बाद इस कॉमेडी ड्रामा वेब सीरीज के लिए फैंस की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर पहुंचने वाली है। ऐसे में आइए जानते हैं कि इस बार दुपहिया के धड़कपुर गांव में इस बार क्या कुछ नया देखने को मिलेगा। 

सामने आया दुपहिया 2 का ट्रेलर

अगर आपने दुपहिया सीजन 1 को देखा है तो आपको पता होगा कि धड़कपुर एक ऐसा गांव है, जहां अभी तक एक भी पुलिस केस दर्ज नहीं हुआ है। लेकिन दुपहिया सीजन 2 में धड़कपुर ग्राम पंचायत क्राइम मुक्त नहीं रहेगा और ये मिर्जापुर बनता हुआ नजर आ सकता है। इसका अंदाजा दुपहिया 2 का लेटेस्ट ट्रेलर देखकर आसानी से लगाया जा सकता है।

यह भी पढ़ें- Dupahia Season 2 OTT: 'धड़कपुर' में आया भोजपुरी स्टार, 25 साल बाद हुआ गांव में अपराध; दुपहिया 2 की रिलीज डेट आउट

dupahiya 2

सोमवार को प्राइम वीडियो के एक्स हैंडल पर दुपहिया सीजन 2 का ट्रेलर रिलीज किया गया है, जिसमें धड़कपुर गांव में खेतों में मोबाइल टावर लगाने की होड़ देखने को मिल रही है और इसी वजह से गांव में एक नया विवाद खड़ा होता हुआ नजर आ रहा है, जो रोमांचक और कॉमेडी से भरपूर है। 

सोनम नायर के निर्देशन में बनी इस सीरीज का निर्माण और प्रस्तुति सलोना बैंस जोशी और शुभ शिवदासानी ने बॉम्बे फिल्म कार्टेल एलएलपी के बैनर तले की है। इस सीरीज की रचना और लेखन अविनाश द्विवेदी और चिराग गर्ग ने किया है। 

इसके अलावा गौर किया जाए दुपहिया सीजन 2 की कास्ट की तरफ तो इसमें गजराज राव, रेणुका शहाणे, स्पर्श श्रीवास्तव, भुवन अरोड़ा, शिवानी रघुवंशी और यशपाल शर्मा प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे। बता दें कि नए सीजन में भोजपुरी सुपरस्टार दिनेश लाल यादव (निरहुआ) की एंट्री हुई है। ट्रेलर में भी निरहुआ की झलक देखने को मिल रही है। 

ओटीटी पर कब रिलीज होगा दुपहिया सीजन 2

बात की जाए दुपहिया सीजन 2 की ओटीटी रिलीज के बारे में तो 1 अक्टूबर 2026 को इस सीरीज का नया सीजन ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video) पर ऑनलाइन स्ट्रीम कर दिया जाएगा। 

यह भी पढ़ें- OTT पर कब्जा जमाने आ गई 7 एपिसोड की नई सीरीज, अवैध घोटाले की कहानी वाली स्कैम थ्रिलर