Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bhumi Pednekar: दम लगा के हईशा को हुए 8 साल, भूमि पेडनेकर ने फिल्म का अनदेखा सीन किया शेयर

    By Priyanka JoshiEdited By: Priyanka Joshi
    Updated: Mon, 27 Feb 2023 07:09 PM (IST)

    भूमि पेडनेकर की पहली फिल्म दम लगा के हईशा को 8 साल पूरे हो चुके हैं। एक्ट्रेस ने इस खास मौके पर अपनी पहली फिल्म की यादों के साथ एक अनदेखा सीन जिसे फिल्म से कट कर दिया गया था वो शेयर किया है।

    Hero Image
    Dum Laga Ke Haisha completes 8 years, Bhumi Pednekar shares unseen scene of the film, via instagram

    नई दिल्ली, जेएनएन। Bhumi Pednekar: भूमि पेडनेकर ने बॉलीवुड में अपनी शुरुआत एक खास रोल से की थी। वो था - फिल्म दम लगा के हईशा में संध्या का रोल। इस फिल्म में भूमि एक चबी लड़की के रोल में नजर आई थीं। फिल्म में आयुष्मान खुराना उनके अपोजिट थे। आज सोमवार को इस फिल्म को 8 साल पूरे हो चुके हैं। इस खास मौके को याद करते हुए भूमि ने फिल्म का एक ऐसा सीन फैंस से शेयर किया है, जिसे फिल्म से काट दिया गया था। इसके साथ भूमि ने अपनी पहली और खास फिल्म के बारे में लिखा - ये रहा मेरे पहले प्यार का पहला डिलीट किया गया सीन।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भूमि ने शेयर किए अनदेखे सीन

    भूमि पेडनेकर ने अपनी पहली फिल्म दम लगा के हईशा के 8 साल पूरे होने पर थिएटर रिलीज से पहले फिल्म से काटे गए अनदेखे सीन शेयर किए। इस पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा, "पहला हमेशा खास होता है। मुझे विश्वास नहीं हो रहा इस फिल्म को 8 साल पूरे हो गए हैं! मैं एक्टर के तौर पर अपने करियर की शुरुआत एक ऐसी फिल्म से करने के लिए काफी भाग्यशाली हूं, जिसने भारतीय एक्ट्रेस को एक ही रूप में पेश किए जाने की प्रथा को तोड़ा। मुझे यशराज की नई हीरोइन होने पर प्राउड है, जो रियल, ऑथेंटिक, प्राउड, खुद से प्यार करने वाली, बॉडी पॉजिटिव और एक ऐसी लड़की थी जो बहुत खूबसूरत थी। बॉडी शेमिंग समाज की सबसे बड़ी बुराई है। चलो सभी लोगों की आत्मनिर्भरता को सेलिब्रेट करते हैं। दम लगा के हईशा के 8 साल"।

    View this post on Instagram

    A post shared by Bhumi 🌏 (@bhumipednekar)

    पहली फिल्म में नजर आया था भूमि का अलग अंदाज

    भूमि अपने करियर में अलग तरह की फिल्में करने के लिए जानी जाती हैं। उनकी पहली ही फिल्म दम लगा के हईशा में उन्होंने 15 किलो वजन बढ़ा लिया था। फिल्म के दौरान उनका वजन 80 किलो हो गया था। भारतीय सिनेमा में जहां एक्ट्रेस स्लिम रहना चाहती हैं, वहीं भूमि ने वजन बढ़ाकर पहली ही फिल्म से लोगों के दिलों में जगह बनाई थी।

    यह भी पढ़ें: Ranbir Kapoor से लेकर अनुष्का शर्मा और शाह रुख खान तक, नेपोटिज्म नहीं, बल्कि इस शब्द से करते हैं सख्त नफरत

    यह भी पढ़ें: Kartik Aryan: कार्तिक आर्यन को पहली बार मिला बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड, रूह बाबा बोले- 'मेहनत का फल...'