तीन बच्चों की मां Ivanka Trump की मॉडलिंग, रियलिटी शो, टीवी सीरीज, बिजनेस में है गहरी दिलचस्पी
Donald Trump In India डोनाल्ड ट्रंप के साथ उनकी बेटी इवांका ट्रंप भी सुर्खियों में हैं। ऐसे में जानते हैं इवांका से जुड़ी निजी जिंदगी के बारे में...
नई दिल्ली, जेएनएन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपनी पहली भारत यात्रा पर हैं। भारत दौरे पर ट्रंप के साथ आई उनकी बेटी इवांका ट्रंप इस दौरान काफी चर्चा में बनी हुई हैं। चाहे उनका साल भर पुरानी खूबसूरत ड्रेस पहनकर भारत आना हो या दो साल पहले की भारत यात्रा की यादें ताजा करना हो, सब कुछ सुर्खियों में बना हुआ है। बोर्डिंग स्कूल में पढ़ीं इवांका बहुमुखी प्रतिभा की धनी हैं। उन्होंने मॉडलिंग, टीवी इंडस्ट्री, सोशल सर्विस और यहां तक की बिजनेस में भी अपनी विशेष पहचान बनाई है। आइए इवांका ट्रंप के बारे में थोड़ा विस्तार से जानने की कोशिश करते हैं।
बचपन में नहीं था इवांका नाम
डोनॉल्ड ट्रंप की बेटी का नाम बचपन में इवांका नहीं था। उनका नाम बचपन में इवाना था, जो कि उनकी मां के नाम पर रखा गया था। बाद में उनका नाम इवांका ट्रंप हो गया। इवांका डोनाल्ड ट्रंप की पहली पत्नी इवाना से हुई हैं और उनकी दूसरी संतान हैं। इवांका का जन्म 30 अक्टूबर 1981 में न्यूयॉर्क में हुआ है।
मॉडलिंग से टीवी और फिर बिजनेस
डोनाल्ड ट्रंप की बेटी की शुरुआती शिक्षा मैनहट्टन के चैपिन स्कूल से हुईं। इसके बाद उन्होंने बोर्डिंग स्कूल में दाखिला लिया। यहीं इवांका ने मॉडलिंग की शुरुआत की। इसके बाद इवाकां ने कुछ रियलिटी शोज को जज किया और कुछ टीवी ड्रामा सीरीज में भी देखी गईं। फिर उन्होंने बिजनेस में हाथ आजमाया और बिजनेसवुमन के रूप में अपनी पहचान बनाई। इवांका ने व्हार्टन यूनिवर्सिटी से इकोनॉमिक्स में ग्रेजुएशन भी की है।
जब इवांका को बदलना पड़ा अपना धर्म
इवाकां ट्रंप को जेरेड कुशनर से शादी करने के लिए अपना धर्म बदलना पड़ा था। इवांका के इस कदम से ट्रंप खुश नहीं थे। उन्होंने कहा भी था कि मेरी बेटी को शादी के लिए धर्म बदलने की क्या जरूरत है। इवांका के पति जेरेड कुशनर यहूदी हैं। दोनों की शादी साल 2009 में हुई थी। इवांका अब तीन बच्चों की मां भी है।
View this post on Instagram
पहले आ चुकी हैं भारत
इवांका साल 2017 में हैदराबाद में ग्लोबल एंटरप्रेन्योरशिप समिट में हिस्सा लेने भारत आ चुकी हैं। इवांका ने पुरानी यादों को अपनी ताजा भारत यात्रा से पहले ट्वीटर पर शेयर भी किया था। उन्होंने कुछ फोटोज के साथ अपने ट्वीट में लिखा, 'हैदराबाद समिट में पीएम मोदी से मुलाकात के दो साल बाद आज फिर भारत जाना हो रहा है। दूसरी बार भारत आना मेरे लिए सम्मान की बात है।
View this post on Instagram
अपने दम पर अमेरिका में खड़ा किया बिजनेस एम्पायर
इवांका ने साल 2005 में फैमिली बिजनेस ज्वाइन किया, जहां वे ट्रंप ऑर्गेनाइजेशन में डेवलपमेंट और एक्वीजीशन की एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसीडेंट रहीं। इसके बाद साल 2007 में उन्होंने डायनेमिक डायमंड कॉर्प के साथ एक पार्टनरशिप की। दिसंबर 2012 में इवांका को 100 Women in Hedge Funds ने अपने बोर्ड में चुना।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।