Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    प्रियंका चोपड़ा जोनस के पति निक के जीवन पर बन रही है डॉक्यूमेंट्री फिल्म

    By Rahul soniEdited By:
    Updated: Wed, 06 Mar 2019 09:40 PM (IST)

    Priyanka chopra Jonas निक जोनस ने बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा से पिछले साल अगस्त में सगाई और रोका मुंबई में किया था। इसके बाद दोनों की भव्य शादी जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में हुई थी।

    प्रियंका चोपड़ा जोनस के पति निक के जीवन पर बन रही है डॉक्यूमेंट्री फिल्म

    मुंबई। प्रियंका चोपड़ा जोनस Priyanka chopra Jonas ग्लोबल आइकॉन हैं। बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक उन्होंने अपनी पहचान बनाई है। पिछले साल अमेरिकी सिंगर एक्टर निक जोनस के साथ शादी करने के बाद वे पहले से ज्यादा खबरों में रहने लगी हैं। अब जो खबर आ रही है वो प्रियंका चोपड़ा के फैंस को खुश कर देगी। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दरअसल, प्रियंका के पति निक जोनस Nick jonas की लाइफ पर डॉक्यूमेंट्री बन रही है जिस पर काम चल रहा है। चूंकि निक अपने भाई के साथ परफॉर्म करते हैं और वे जोनस ब्रदर्स के नाम से प्रसिद्ध हैं। इसलिए जोनस ब्रदर्स की रियल लाइफ पर डॉक्यूमेंट्री फिल्म बन रही है। बताया जा रहा है कि यह डॉक्यूमेंट्री अमेजन प्राइम वीडियो के लिए बन रही है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस डॉक्यूमेंट्री में हाल ही में रिलीज हुए सिंगल सकर के बारे में भी इसमें दिखाया जाएगा। इसके जरिए निक जोनस, केविन जोनस और जो जोनस ने वापसी की है। यह सिंगल करीब 6 साल बाद आया है। 

    हमने आपको बताया था कि, पहली बार प्रियंका और निक को किसी म्यूजिक वीडियो में साथ देखा गया और वह म्यूजिक सिंगल 'सकर' है। यह म्यूजिक वीडियो खुद उनके पति निक जोनस के नए एलबम का है। प्रियंका चोपड़ा जोनास और निक जोनास हाल ही में रिलीज हुए म्यूजिक वीडियो ''सकर'' में साथ देखे जा सकते हैं। यह वीडियो किसी और ने नहीं बल्कि जोनास ब्रदर्स द्वारा प्रोड्यूस किया है और दोनों जोनस ब्रदर्स इसमें नजर भी आ रहे हैं। खास बात यह है कि, इस म्यूजिक वीडियो में जे सिस्टर्स भी साथ नजर आ रही हैं।

     

     

     

     

     

     

     

     

    View this post on Instagram

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

    #SuckerVideo OUT NOW 🍭🍭 This is the first time we’ve worked together but not for a moment did it feel like work. Such a fun family affair…#JonasBrothers and the #JSisters cheering each other on! Proud of you husband. (Link in bio)

    A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on

    आपको बता दें कि, निक जोनस ने बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा से पिछले साल अगस्त में सगाई और रोका मुंबई में किया था। इसके बाद दोनों की भव्य शादी जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में हुई थी। शादी के बाद प्रियंका अमेरिका में अपने परिवार के साथ थी। अब प्रिंयका भारत लौट चुकी हैं। वे पहले दिल्ली गई थीं, और अब मुंबई में हैं।