श्रद्धा कपूर का है लता मंगेशकर के साथ ये खास रिश्ता, हर मुश्किल समय में रहीं गायिका के साथ
मनोरंजन जगत में लता जी के निधन की खबर से सन्नाटा पसरा हुआ है। हर कोई उन्हें याद कर सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दे रहा है। लता जी जब अस्पताल में भर्ती थी उस वक्त उनसे मिलने श्रद्धा कपूर उनका हालचाल जानने ब्रीच कैंडी अस्पताल पहुंची थीं।
नई दिल्ली, जेएनएन। Lata Mangeshkar Passes Away: सिनेमाजगत और म्यूजिक जगत की स्वरकोकिला यानी लता मंगेशकर अब हमारे बीच नहीं रहीं। लंबी बीमारी के चलते 92 साल की उम्र में उन्होंने आज इस दुनिया को अलविदा कह दिया। इस खबर ने हर किसी को हिलाकर रख दिया है। वहीं मनोरंजन जगत में लता जी के निधन की खबर से सन्नाटा पसरा हुआ है। हर कोई उनके जाने के गम से दुखी है। हर कोई उन्हें याद कर सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दे रहा है। लता जी जब अस्पताल में भर्ती थी उस वक्त उनसे मिलने उनकी छोटी बहन और दिग्गज गायिका आशा भोंसले, भाई और श्रद्धा कपूर उनका हालचाल जानने ब्रीच कैंडी अस्पताल पहुंची थीं। वहीं आज सुबह भी श्रद्धा अस्पताल पहुंची थीं। श्रद्धा कपूर और लता मंगेशकर के बीच आखिर ऐसा क्या खास रिश्ता है जो वह हर पल उनके साथ खड़ी नजर आईं। अगर आपको नहीं पता तो हम बताते हैं कि दोनों के बीच एक गहरा नाता है। तो चहिए जानते हैं...
श्रद्धा कपूर के बारे में ये बात कम लोग ही जानते हैं कि उनका और लता मंगेशकर के बीच एक गहरा रिश्ता है। दरअसल, श्रद्धा कपूर का स्वर कोकिला लता मंगेशकर से खास रिश्ता है। श्रद्धा कपूर और लता की रिश्तेदार हैं। बता दें कि श्रद्धा कपूर के नाना और लता मंगेशकर कजिन हैं यानी की श्रद्धा की मां शिवांगी कपूर, लता मंगेशकर की भतीजी हैं। इस लिहाज से श्रद्धा, लता मंगेशकर की नातिन हुईं।
बात दें कि श्रद्धा कपूर के नाना पंढरीनाथ कोल्हापुरे की मां दीनानाथ मंगेशकर की सौतेली बहन का रिश्ता पूरे मंगेशकर परिवार के साथ था। वीहं दीनानाथ मंगेशकर की सौतेली बहन लता मंगेशकर, आशा भोसले, मीना, ऊषा और हृदयनाथ मंगेशकर की बुआ लगती हैं। शायद यही कारण रहा है कि लता मंगेशकर की नातिन होने की वजह श्रद्धा का को भी सिंगिंग में रुचि हुई और उनके अंदर भी संगीत के गुर कूट-कूट कर भरा हुआ है। कई मौकों पर श्रद्धा कपूर को लता मंगेशकर के साथ देखा गया है। वहीं अक्सर ही उनकी फैमिली फोटो भी सामने आती रही हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।