Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Divyanka Tripathi का आरोप, इंडस्ट्री के कुछ लोगों ने गलत प्रस्ताव स्वीकार न करने पर किया था चरित्र हनन करने का प्रयास

    By Rupesh KumarEdited By:
    Updated: Sat, 13 Mar 2021 09:44 PM (IST)

    दिव्यांका त्रिपाठी ने यह भी कहा कि इन प्रस्तावों को ठुकराते वक्त उन्होंने सावधानी बरती थीl दिव्यांका ने यह भी कहा कि कुछ पुरुष महिलाओं की छवि खराब करन ...और पढ़ें

    Hero Image
    दिव्यांका ने यह भी कहा कि उनका भी चरित्र हनन करने का प्रयास किया गया थाl

    नई दिल्ली, जेएनएनl टीवी कलाकार दिव्यांका त्रिपाठी ने खुलासा किया है कि मनोरंजन इंडस्ट्री में उन्हें कुछ गलत प्रस्ताव दिए गए थे, जिसे उन्होंने ठुकरा दिए थेl दिव्यांका त्रिपाठी ने यह भी कहा कि इन प्रस्तावों को ठुकराते वक्त उन्होंने सावधानी बरती थीl दिव्यांका ने यह भी कहा कि कुछ पुरुष महिलाओं की छवि खराब करने का पूरा प्रयास करते हैं अगर उनका इगो हर्ट हो जाएl 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दिव्यांका ने यह भी कहा कि उनका भी चरित्र हनन करने का प्रयास किया गया थाl हालांकि यह सब उनके करियर के शुरुआती दिनों में करने का प्रयास किया गया थाl

     

     

     

     

     

     

     

     

    View this post on Instagram

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

    A post shared by Divyanka Tripathi Dahiya (@divyankatripathidahiya)

    ई टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में दिव्यांका त्रिपाठी ने कहा है, 'सभी पुरुष इस प्रकार के नहीं हैl हालांकि मेरे कुछ बुरे अनुभव हैl कुछ पुरुष ऐसे हैं जो 'ना' नहीं सुनना चाहतेl वह गलत प्रस्ताव देते हैं और अभद्र टिप्पणी करते हैंl इसके अलावा सम्मान भी चाहते हैं अगर आप उनका विरोध करते हैं या सम्मान नहीं करते तो वह आपका नाम खराब करने का प्रयास करते हैंl वह इसे अपने ईगो पर ले लेते हैं और चरित्र हनन करने की कोशिश करते हैंl मैंने सब झेला हैl जब मैं नई थीl मैं अपने आपको लेकर निश्चिंत थीl मैं ऐसे दबाव के आगे नहीं झुकीl कुछ लोगों ने मुझपर जोर-आजमाइश का प्रयास किया लेकिन मैंने उन्हें सफल नहीं होने दियाl मैं सावधानी से अपनी बात कहती थी कि मेरी ना मतलब ना हैl'

     

     

     

     

     

     

     

     

    View this post on Instagram

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

    A post shared by Divyanka Tripathi Dahiya (@divyankatripathidahiya)

    दिव्यांका 'बनू मैं तेरी दुल्हन' जैसे शो में नजर आई हैl इसके अलावा वह मिसेस और मिस्टर शर्मा इलाहाबाद वाले, यह है मोहब्बतें जैसे शो में नजर आ चुकी है। दिव्यांका सोशल मीडिया पर भी एक्टिव हैl उनकी फैन फॉलोइंग बहुत ज्यादा हैl वह अक्सर अपनी फोटो और वीडियो शेयर करती रहती हैl जोकि बड़ी तेजी से वायरल भी होती हैl दिव्यांका अपने फैंस से बातें भी करती हैl इसके चलते वे उत्साहित भी रहते हैl