Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Disney Plus Hot Star पर फ़िल्मों का मेला, 'लक्ष्मी बम', 'भुज' और 'दिल बेचारा' समेत 4 महीनों में आएंगी ये 7 बड़ी फ़िल्में

    By Manoj VashisthEdited By:
    Updated: Tue, 30 Jun 2020 08:35 AM (IST)

    Disney Plus Hot Star Announces 7 Big Films सोमवार को शाम 4.30 बजे यू-ट्यूब पर आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम में सातों फ़िल्मों का एलान किया गया। इन फ़िल्मों के नये पोस्टर भी जारी हुए।

    Disney Plus Hot Star पर फ़िल्मों का मेला, 'लक्ष्मी बम', 'भुज' और 'दिल बेचारा' समेत 4 महीनों में आएंगी ये 7 बड़ी फ़िल्में

    नई दिल्ली, जेएनएन। स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म डिज़्नी प्लस हॉट स्टार ने जुलाई से अक्टूबर के बीच सात बड़ी फ़िल्मों का एलान कर दिया है। डिज़्नी प्लस हॉट स्टार ने इन फ़िल्मों की घोषणा 'फर्स्ट डे फर्स्ट शो की होम डिलीवरी' नाम से की। मीडिया रिपोर्ट्स में इन फ़िल्मों के ओटीटी पर आने की ख़बरें पहले से आ रही थीं, मगर अब पुष्टि हो गयी है। इनमें अक्षय कुमार की लक्ष्मी बम और अजय देवगन की भुज- द प्राइड ऑफ़ इंडिया शामिल हैं। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सोमवार को शाम 4.30 बजे यू-ट्यूब पर आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम में सातों फ़िल्मों का एलान किया गया। इन फ़िल्मों के नये पोस्टर भी जारी किये गये। इस दौरान अक्षय कुमार, अजय देवगन, अभिषेक बच्चन औरआलिया भट्ट मौजूद रहे, जिनकी फ़िल्मों की घोषणा की गयी। कार्यक्रम का संचालन वरुण धवन ने किया। 

     

    लक्ष्मी बम

    अक्षय कुमार ने फ़िल्म के बारे में बताया कि यह उनके पसंदीदा जॉनर हॉरर कॉमेडी की फ़िल्म है। इसे शबीना ख़ान और तुषार कपूर ने प्रोड्यूस किया है, जबकि राघव लॉरेंस का निर्देशन है। फ़िल्म में अक्षय के साथ कियारा आडवाणी हैं। कियारा के साथ अक्षय की तीसरी फ़िल्म है। कियारा की फ़िल्म फगली का अक्षय ने निर्माण किया था, जबकि गुड न्यूज़ में वो लीड कास्ट का हिस्सा थीं।

    भुज- द प्राइड ऑफ़ इंडिया

    अजय देवगन की यह वॉर फ़िल्म है। इसका निर्देशन अभिषेक दुधइया ने किया है। फ़िल्म की कहानी 1971 के इंडो-पाक वॉर के दौरान की है। अजय ने फ़िल्म में स्क्वॉड्रन लीडर विजय कार्णिक का किरदार निभाया है। संजय दत्त और सोनाक्षी सिन्हा अहम भूमकाओं में हैं। 

    द बिग बुल

    द बिग बुल का निर्देशन कूकी गुलाटी ने किया है, जबकि अजय देवगन इसके निर्माता हैं। फ़िल्म की कहानी अस्सी के दशक के अंत से नब्बे की शुरुआत तक फैली हुई है। अभिषेक बच्चन का किरदार वास्तविक जीवन से प्रेरित है। अभिषेक ने कहा कि यह रैग्स टू रिचेज़ की स्टोरी है। 

    सड़क 2

    सड़क 2 का निर्देशन महेश भट्ट ने किया है। आलिया भट्ट और आदित्य रॉय कपूर मुख्य भूमिकाओं में हैं। संजय दत्त और पूजा भट्ट भी अहम किरदारों में दिखेंगे, जो सालों पहले आयी सड़क की मुख्य भूमिकाओं में थे। ख़ास बात यह है कि सड़क के फ़र्स्ट लुक पोस्टर पर किसी कलाकार के बजाय कैलाश मानसरोवर की झलक दिखायी गयी है। इसकी वजह बताने के लिए आलिया ने पिता महेश भट्ट का मैसेज पढ़कर सुनाया, जिसमें कहा गा कि कहानी में कैलाश मानसरोवर की काफ़ी अहमियत है। साथ ही पोस्टर पर भगवान के फुटप्रिंट्स होंगे तो फिर किसी और की क्या ज़रूरत है।

    ख़ुदा हाफिज़

    विद्युत जाम्वाल की इस फ़िल्म का निर्देशन फारूक कबीर ने किया है, जबकि निर्माता अभिषेक पाठक और कुमार मंगत पाठक हैं। फ़िल्म में शिवालिका ओबेरॉय औक शिव पंडित भी अहम किरदारों में हैं। 

     

    छठी फ़िल्म कुणाल खेमू की लूटकेस है। वहीं सातवीं फ़िल्म सुशांत सिंह राजपूत की दिल बेचारा है, जो उनकी आख़िरी फ़िल्म है।

    द वॉल्ट डिज़्नी के प्रेसीडेंट उदय शंकर ने बताया कि यह फ़िल्म सुशांत के फैंस को ट्रिब्यूट के तौर पर है और वो इसे फ्री में देख सकेंगे। दिल बेचारा के डिज़्नी प्लस हॉटस्टार पर आने का एलान हाल ही में किया गया था।

    यह भी पढ़ें: विद्युत जाम्वाल को फ़िल्मों के एनाउंसमेंट में डिज़्नी ने नहीं किया आमंत्रित, उठा आउटसाइडर का मुद्दा