Hrithik Roshan और Tiger Shroff का WAR देख Disha Patani का हुआ ऐसा हाल, बनने लगे मज़ेदार मीम
Hilarious Memes on War Trailer सोशल मीडिया में भी वॉर को लेकर काफ़ी जोश देखा जा रहा है और फ़िल्म का ट्रेलर आते ही मज़ेदार मीम्स बनाये जाने लगे हैं। (Photo- Disha Patanis insta)
नई दिल्ली, जेएनएन। रितिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की फ़िल्म वॉर का ट्रेलर 27 अगस्त को रिलीज़ हुआ था और आते ही ट्रेलर ने सोशल मीडिया में धमाल मचा दिया। ख़तरनाक और हैरतअंगेज़ स्टंट करते रितिक और टाइगर ने दिल जीत लिये। कुछ ऐसा ही हाल टाइगर की कथित गर्लफ्रेंड दिशा पाटनी का भी हुआ।
टाइगर ने ट्रेलर इंस्टाग्राम पर शेयर किया। देखने के बाद दिशा पाटनी ने लिखा- It's insane यानि यह तो पागलपन है। और भी सेलेब्रिटीज़ ने वॉर के ट्रेलर पर रिएक्ट किया है। वॉर एक एक्शन-थ्रिलर फ़िल्म है, जिसमें रितिक और टाइगर गुरु-शिष्य के किरदार में हैं। किसी वजह से रितिक का किरदार बाग़ी हो जाता है तो टाइगर उसे पकड़ने उसके पीछे जाते हैं। इन दोनों का टकराव और ज़बर्दस्त एक्शन फ़िल्म के हाइलाइट हैं।
रितिक और टाइगर की इस साल यह दूसरी रिलीज़ होगी। रितिक की सुपर 30 ने बेहतरीन प्रदर्शन किया, जबकि टाइगर की स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 औसत रही। सोशल मीडिया में भी वॉर को लेकर काफ़ी जोश देखा जा रहा है और फ़िल्म का ट्रेलर आते ही मज़ेदार मीम्स बनाये जाने लगे हैं।
Me when I see Elaichi in my biryani!#WarMemes pic.twitter.com/wXpxLaVWRc— Balbir Singh💥 (@Balbaasaur) August 28, 2019
Govinda: I love your dress sense
Ranveer Singh: pic.twitter.com/oBlaIsXeXw— Sagar #20xZoom (@sagarcasm) August 27, 2019
When you stop kids from using mobile phone these days
Kids to parents- pic.twitter.com/ml6MWCVifB— Aarohi Tripathy 🇮🇳 (@aarohi_vns) August 27, 2019
M. S. Dhoni behind the stumps to bowler #WarTrailer pic.twitter.com/Py4sFaO9da— Godman Chikna (@Madan_Chikna) August 27, 2019
#SumitNagal whatta play 👏🏻🎾
expectation reality#WarTrailer pic.twitter.com/nFqZfS0uXG— d J 🎧 (@djaywalebabu) August 27, 2019
वॉर में वाणी कपूर फीमेल लीड रोल में हैं, जो अपनी जानलेवा अदाएं दिखा रही हैं। वॉर को यशराज फ़िल्म्स ने प्रोड्यूस किया है, जबकि सिद्धार्थ आनंद ने फ़िल्म का निर्देशन किया है। वॉर को लेकर इंडस्ट्री में भी काफ़ी हाइप है। माना जा रहा है कि इस साल ही सबसे बड़ी ओपनिंग लेने वाली फ़िल्मों में शामिल हो सकती है। वॉर 2 अक्टूबर को रिलीज़ होने वाली है।