विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 13, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Disha Patani Birthday: दिशा पाटनी से किसी ने नहीं किया फ्लर्ट, ना कहा हॉट, कभी लड़कों जैसी थी इनकी शक्ल

By Vaishali ChandraEdited By:
Published: Mon, 13 Jun 2022 03:58 PM (IST)

अपनी हॉटनेस से फैंस की नींदे उड़ाने वाली एक्ट्रेस दिशा पाटनी ने बताया कि उनके साथ ऐसा कभी नहीं हुआ ...और पढ़ें

Disha Patani claims no guy flirts with her
Disha Patani claims no guy flirts with her

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी की हॉटनेस और खूबसूरती की बात करें तो वे किसी डीवा से कम नहीं हैं। मिलियंस में तो को एक्ट्रेस फैन फॉलोइंग रखती हैं। कभी रेत पर तो कभी समुंद्र में अपने बिकिनी लुक से आग लगाती हैं। उनकी तस्वीरें अपलोड होते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती हैं, लेकिन दिशा अपनी खूबसूरत की बात से इत्तेफाक नहीं रखतीं। एक्ट्रेस ने बताया कि कभी किसी ने उन्हें हॉट नहीं कहा, ना ही उनसे कभी फ्लर्ट किया।

View this post on Instagram

A post shared by disha patani (paatni) 🦋 (@dishapatani)

बीच बेबी दिशा पाटनी आज 13 जून को अपना 30वां बर्थडे मना रही हैं। दिशा ने बॉलीवुड में अपनी शुरूआत सुशांत सिंह राजपूत के साथ फिल्म 'धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' से की थी। इसके बाद वे सुपरस्टार सलमान खान के साथ भी नजर आईं। भाईजान की फिल्म 'भारत' में एक्ट्रेस ने एक तड़कता- भड़कता आइटम डांस भी किया था। 'भारत' को लेकर एक्ट्रेस ने डीएनए को एक इंटरव्यू दिया था, इस दौरान उन्होंने अपनी लाइफ में लड़कों से मिलने वाली अटेंशन और अपने टीनएज के बारे में भी बात की थी।

View this post on Instagram

A post shared by disha patani (paatni) 🦋 (@dishapatani)

दिशा ने कहा था कि उनके साथ ऐसा कभी नहीं हुआ कि कोई लड़का उनके पास आया हो और उन्हें हॉट कहा हो। कभी किसी ने उनके साथ फ्लर्ट भी नहीं किया यहां तक कि कोशिश भी नहीं की।

View this post on Instagram

A post shared by disha patani (paatni) 🦋 (@dishapatani)

इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने यह भी खुलासा किया कि एक ऐसा भी समय था जब वे लड़कों जैसी दिखती थीं। उन्होंने कहा, 'मेरे टीनएज से लेकर अब तक मुझे किसी ने अप्रोच नहीं किया। मेरी पूरी लाइफ में कोई लड़का मेरे पास नहीं आया, जिन्हें में हॉट लगी हूं। किसी ने मुझसे फ्लर्ट नहीं किया। जब मैं बड़ी हो रही थी उस समय से लेकर अब तक मुझे किसी ने अप्रोच नहीं किया। मेरे बचपन में मैं टॉमबॉय की तरह दिखती थी। मेरे पिता ने मुझे लड़कों की तरह बड़ा किया था। यहां तक कि क्लास 9 तक मेरे बाल भी छोटे थे। क्लास 10 में आने के बाद मैंने बाल बढ़ाने शुरू किए। मैं इंट्रोवर्ट थी। स्कूल में काफी शांत रहती थी और क्लास की आखिरी सीट पर बैठती थी।'

View this post on Instagram

A post shared by disha patani (paatni) 🦋 (@dishapatani)