Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कश्मीर के मुद्दे पर बरसे निर्देशक विवेक अग्निहोत्री, कहा- ‘सताने से कोई नहीं बनता आतंकी’

    विवेक रंजन अग्निहोत्री की फिल्म द कश्मीर फाइल्स रिलीज होने के बाद से ही लगातार चर्चा का विषय बने हुए हैं। अब उनका एक वीडियो वायरल हो रहा हैजिसमें वो कश्मीर में पैदा हुए आतंकवाद के मुद्दे पर बात कर रहे हैं।

    By Nitin YadavEdited By: Updated: Sun, 03 Apr 2022 02:22 PM (IST)
    Hero Image
    Director Vivek Agnihotri on issue of Kashmir.

    नई दिल्ली, जेएनएन। विवेक रंजन अग्निहोत्री की फिल्म द कश्मीर फाइल्स रिलीज होने के बाद से ही लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। फिल्म को काफी बड़ी संख्या में लोगों का सपोर्ट मिल रहा है और फैंस जमकर फिल्म की तारीफ कर रहे हैं। इसी बीच फिल्म निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो कश्मीर में पैदा हुए आतंकवाद के मुद्दे पर बात कर रहे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस वीडियो को निर्देशन में अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है। वीडियो में विवेक रंजन कहते हैं, जब मैं ये फिल्म बना रहा था, लोगों ने कहा कि पागल हो गए हो क्या मरोंगे। पर मुझे स्वीकार था, मुझ मरना स्वीकार था। भारत की जो समस्याएं है, जो पिछले पचास-पचास सालों से चल रही हैं, इसलिए क्योंकि सब लोग उनपर बात करने से डरते हैं। हमने डाकुओं, नक्सल, सम्ग्लरों, आतंकवादियों को क्लोरिफाई किया, ये बेहद दुखद है।

    सताने से कोई नहीं बनता आतंकवादी

    उन्होंने आगे कहा, कोई भी सताने से आतंकी नहीं बनता। यासीन मलिक को किसी ने नहीं सताया, हाफिज सईद, बुरहान वानी, अफजल गुरू को किसी ने नहीं सताया। और मुझ से ज्यादा कश्मीर पर किसी के पास रिसर्च नहीं है। ये झूठ है 32 सालों से जिस पर धंधा किया गया, आज वो मैंने सामने लाने की हिम्मत दिखाई है। उन्होंने अंत में कहा, एक नए भारत का निर्माण करें, ये भविष्य आपके हाथ में है।

    इस वीडियो को ट्विटर पर शेयर कर कश्मीर फाइल्स निर्देशन ने लिखा, जो कोई कहता है कि जुल्म के कारण लोग आतंकवादी बनते हैं, वहीं, सबसे बड़े झूठे हैं। जानकारी के अनुसार का ये वीडियो भोपाल में आयोजित चौथे चित्र भारती के राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का बताया जा रहा है। हालांकि अभी फिल्म निर्माता ने इसकी पुष्टि नहीं की है।

    सच्ची घटना से प्रेरित है फिल्म

    विवेक रंजन अग्निहोत्री के निर्देशन में बनी फिल्म द कश्मीर फाइल्स 80 के दशक के अंत और 90 के शुरुआती सालों में कश्मीर के अंदर हुए कश्मीरी पंडितों के नरसंहार और एक समुदाय द्वारा किए गए अत्याचारों को बयां करती हैं। फिल्म में अनुपम खेर, मिथुन चक्रवर्ती, पल्लवी जोशी और दर्शन कुमार जैसे कलाकारों ने मुख्य भूमिका निभाई है। ये फिल्म 11 मार्च, 2022 को सिनेमाघरों पर रिलीज हुई थी। फिल्म द कश्मीर फाइल्स अब तक रिकॉर्ड तोड़़ कमाई कर चुकी है।