Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Sabka Baap Angutha Chhap की रिलीज डेट आउट, फिल्म में धमाल मचाते नजर आएगी निरहुआ और अक्षरा सिंह की जोड़ी

    By Priti KushwahaEdited By: Priti Kushwaha
    Updated: Tue, 10 Jan 2023 05:31 PM (IST)

    Sabka Baap Angutha Chhap भोजपुरी सिनेमा के जुबली स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ भोजपुरी क्वीर अक्षरा सिंह की जोड़ी पर्दे पर काफी हिट है। फैंस उन्हें एक साथ फिल्मों में देखना काफी पसंद करते हैं। ऐसे में अब दर्शकों को सबका बाप अंगूठा छाप फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।

    Hero Image
    Photo Credit : Sabka Baap Angutha Chhap

    नई दिल्ली, जेएनएन। Sabka Baap Angutha Chhap: भोजपुरी सिनेमा के जुबली स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ भोजपुरी क्वीर अक्षरा सिंह और श्रुति राव जल्द ही 'सबका बाप अंगूठा छाप' फिल्म के साथ पर्दे पर धमाल मचाने वाले हैं। इस फिल्म के रिलीज का फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। वहीं अब फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है। 'सबका बाप अंगूठा छाप' फिल्म की रिलीज डेट अनाउंस हो गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस दिन रिलीज हो रही है फिल्म

    'सबका बाप अंगूठा छाप' फिल्म इसी महीने 14 जनवरी यानी  मकर संक्रांति के दिन सिनेमाघरों में रिलीज हो रही हैं। इस फिल्म में दिनेश लाल यादव निरहुआ, अक्षरा सिंह व श्रुति राव के अलावा भोजपुरिया शोमैन प्रदीप के शर्मा भी लीड रोल में नजर आ रहे हैं। साल 2023 में रिलीज होने वाली प्रदीप की ये पहली फिल्म होगी। इस फिल्म को पराग पाटिल ने डायरेक्ट किया है।

    फिल्म में नजर आएंगे ये लोग भी

    आपको बता दें कि फिल्म 'सबका बाप अंगूठा छाप' की सह निर्माता अनिता शर्मा और पद्म सिंह है। फिल्म में दिनेश लाल यादव निरहुआ, अक्षरा सिंह और श्रुति राव के साथ संजय पांडेय, संजय महानंद, मनोज टाइगर, पद्म सिंह, प्रीति सिंह, शंभू राणा, राजीव यादव, संजीव मिश्रा, कन्हैया एस विश्वकर्मा, ऋषि प्रकाश श्रीवास्तव, कुलदीप मिश्रा, कविता सिंह, के के पांडेय आदि मुख्य भूमिका में हैं। इसका म्यूजिक मधुकर आनंद का है। लिरिक्स प्यारे लाल यादव, संतोष पुरी, सत्या सावरकर, हरेराम डेंजर, झूलन झील, विनय निर्मल का है। वहीं इसकी कहानी राकेश त्रिपाठी ने लिखी है।                                           

    धमाकेदार था फिल्म का ट्रेलर

     भोजपुरी फिल्म 'सबका बाप अंगूठा छाप' का ट्रेलर काफी धमाकेदार रहा है। इसके ट्रेलर को एसआर के म्यूजिक के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया था, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया है। इस फिल्म में एक्शन के साथ फैमिली ड्रामा और लव ट्रायंगल भी देखने को मिलेगा।