Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Saas Bahu Aur Flamingo Trailer: डिंपल कपाड़िया का दिखा दमदार अवतार, बहू और बेटी संग मिलकर मर्दों को चटाई धूल

    By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
    Updated: Tue, 25 Apr 2023 10:14 PM (IST)

    Saas Bahu Aur Flamingo Trailer वेब सीरीज सास बहू और फ्लेमिंगो (Saas Bahu Aur Flamingo) का ट्रेलर रिलीज हो गया है। सीरीज की कहानी एक रानी बा नाम की महिला की है। जो घर के साथ-साथ हैंडीक्राफ्ट का बिजनेस करती है।

    Hero Image
    Saas bahu aur flamingo trailer, saas bahu aur flamingo, saas bahu aur flamingo release date, dimple kapadia, radhika madan

     नई दिल्ली, जेएनएन।  Saas Bahu Aur Flamingo Trailer: एक्ट्रेस डिंपल कपाड़िया, राधिका मदान और नसीरुद्दीन शाह स्टारर सीरीज 'सास बहू और फ्लेमिंगो' (Saas Bahu Aur Flamingo) का शानदार ट्रेलर रिलीज हो चुका है। सीरीज की कहानी एक रानी बा नाम की महिला की है। जो घर के साथ-साथ हैंडीक्राफ्ट का बिजनेस करती है। रानी इस बिजनेस के पीछे एक और धंधा करती है और वो है फ्लेमिंगो (ड्रग्स) का होता है। इसमें उसकी पार्टनर उसकी बेटी और बहू भी होती है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    डिंपल कपाड़िया का दिखा दमदार अवतार

    1 मिनट और 35 सेकंड के इस ट्रेलर की शुरुआत एक रेगिस्तानी इलाका से होती है और बैकग्राउंड से एक आवाज आती है, 'हमारे बिजनेस के बारे में सब बताओ?' इसके जवाब में एक महिला की आवाज आती है, 'पूरे देश में ये पत्ते सिर्फ हम ही उगाते हैं।

    मार्केट में हमसे ज्यादा चोखो माल कोई नहीं बना सकता। इसको मार्केट में नाम है 'फ्लेमिंगो।' इसके बाद सिगार पीते हुए डिंपल कपाड़िया की एंट्री होती हैं और वह कहती है 'लोग म्हारे को प्यार से रानी बा कहते हैं। मैंने पूरी जिंदगी रानी कॉपरेटिव को खड़ा करने में लगा दी और मैं कभी एकली नहीं थी।' और कौन था साथ? इस सवाल का जवाब है, 'बेटी और बहू भी धंधा संभाल सके हैं।

    इस दिन होगी रिलीज

    ट्रेलर में डिंपल कपाड़िया के अलावा राधिका मदान, अंगीरा धर और ईशा तलवार का भी जबरदस्त अंदाज देखने को मिल रहा है। इसके अलावा इस सीरीज में नसीरुद्दीन शाह, आशीष वर्मा, वरुण मित्रा, उदित अरोड़ा, दीपक डोबरियाल और मोनिका डोगरा भी नजर आएंगे। 'सास, बहू और फ्लेमिंगो' होमी अदजानिया के डायरेक्शन में बनी है। यजह 5 मई 2023 से डिज्नी+हॉटस्टार पर रिलीज होगी।

    comedy show banner
    comedy show banner