विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

स्टेज पर फीमेल फैन ने Diljit Dosanjh को किया Kiss, सिंगर बोले- मेरी इंग्लिश हैंडसम नहीं लेकिन मैं...

Published: Sun, 22 Nov 2026 04:14 PM (IST)

अहमदाबाद कॉन्सर्ट में दिलजीत दोसांझ को एक फीमेल फैन ने स्टेज पर किस करने की कोशिश की जिसका वीडियो वायरल हो गया है। 

दिलजीत दोसांझ को फीमेल फैन ने किया किस

दिलजीत दोसांझ को फीमेल फैन ने किया किस

HighLights

  1. अहमदाबाद कॉन्सर्ट में फीमेल फैन ने दिलजीत को चूमा

  2. दिलजीत ने मजाकिया अंदाज में फैन को दिया जवाब

  3. सिंगर ने डबल स्टैंडर्ड्स पर की बात

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अहमदाबाद में अपने कॉन्सर्ट के दौरान, सिंगर-एक्टर दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) का एक फैन के साथ कुछ ऐसा हुआ जिसकी किसी को उम्मीद नहीं थी।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

एक फीमेल फैन स्टेज पर उनके पास आई और उन्हें किस करने की कोशिश करने लगी। इस घटना ने सबको चौंका दिया और अब यह सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है।

कॉन्सर्ट के एक वीडियो में दिख रहा है कि एक महिला दिलजीत के पास आती है और उनके चेहरे को चूमने के लिए आगे झुकती है। जब वह करीब आई, तो दिलजीत ने अपना हाथ उठाया, जैसे वे उसे रोकना चाह रहे हों। हालांकि, बाद में उन्होंने महिला को अपने गाल पर चूमने दिया, जिसके बाद वह स्टेज से नीचे उतर गई।

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by TEAM DOSANJH (@teamdiljitglobal)

फैन के साथ दिलजीत ने किया हंसी-मजाक

'टीम दोसांझ' ने भी इंस्टाग्राम पर इस घटना का एक वीडियो शेयर किया है। क्लिप में दिलजीत उस फैन के साथ काफी हंसी-मजाक करते नजर आ रहे हैं। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा, 'देखो गोरे भांगड़ा पा रहे हैं, मैम। मेरे शो में आने के लिए धन्यवाद। मेरी इंग्लिश 'हैंडसम' (अच्छी) नहीं है, लेकिन मैं खुद 'हैंडसम' हूं।'

इसके बाद दिलजीत वापस अपनी परफॉरमेंस में लग गए और उस फैन को एक गिफ्ट हैंपर भी दिया। स्टेज से जाने से पहले, उस फैन ने उन्हें गले लगाया और उनके गाल पर किस किया।

दिलजीत ने आलोचकों को दिया करारा जवाब

शनिवार शाम अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में अपने कॉन्सर्ट के दौरान, दिलजीत दोसांझ ने अपने आलोचकों को भी करारा जवाब दिया। उन्होंने अपने शो से जुड़े विवादों और पाबंदियों पर बात की।

दोसांझ ने अपनी आलोचना की तुलना अंतरराष्ट्रीय कलाकारों को मिलने वाले स्वागत से करते हुए, इसे डबल स्टैंडर्ड बताया और इस पर सवाल उठाए।

गायक ने अपनी बात की शुरुआत यह कहते हुए की कि नरेंद्र मोदी स्टेडियम में परफॉर्म करना उनके लिए एक सपने के सच होने जैसा है। उन्होंने दर्शकों से इस स्टेडियम पर गर्व करने के लिए भी कहा, क्योंकि यह दुनिया का सबसे बड़ा स्टेडियम है।

दिलजीत ने डबल स्टैंडर्ड पर की बात

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by DILJIT DOSANJH (@diljitdosanjh)

दिलजीत ने कोल्डप्ले का दिया उदाहरण

इसके बाद, अपने गाने 'ड्रंक एंड हाई' (Drunk & High) को लेकर हो रही आलोचनाओं का जिक्र करते हुए, दिलजीत ने कोल्डप्ले (Coldplay) का उदाहरण दिया। उन्होंने सवाल उठाया कि जब विदेशी कलाकार भारत आकर ऐसे ही लिरिक्स वाले गाने गाते हैं, तब उन पर कोई आपत्ति क्यों नहीं जताई जाती?

उन्होंने कहा, 'जब विदेशी बैंड 'कोल्डप्ले' बाहर से आकर 'आई एम फीलिंग ड्रंक एंड हाई' (I am feeling drunk and high) जैसे बोल गाते हैं, तो कोई सवाल नहीं उठाता। पाबंदी बस मुझ पर ही लगानी है।'

हालांकि उन्होंने ये भी स्पष्ट किया कि उन्हें व्यक्तिगत रूप से कोल्डप्ले का गाना पसंद है, लेकिन उन्होंने सवाल उठाया कि उनके अपने संगीत पर ही आपत्तियां क्यों जताई जाती हैं। उन्होंने पूछा कि भारतीय और अंतरराष्ट्रीय कलाकारों के साथ बर्ताव में फर्क क्यों दिखाई देता है।

यह भी पढ़ें- अहमदाबाद में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट से पहले चेतावनी, 'पटियाला पेग', '5 तारा ठेके' समेत कई गानों पर रोक की मांग

यह भी पढ़ें- 'अगर खिलाफ हैं होने दो, किसी के बाप का हिंदुस्तान थोड़ी है..' धमकियों के बीच इंदौर के मंच से दिलजीत दोसाझं का करारा जवाब

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।