विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अहमदाबाद में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट से पहले चेतावनी, 'पटियाला पेग', '5 तारा ठेके' समेत कई गानों पर रोक की मांग

Published: Sat, 21 Nov 2026 05:21 PM (IST)Updated: Sat, 21 Nov 2026 05:29 PM (IST)

अहमदाबाद में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट से पहले उनके कुछ गानों पर आपत्ति जताई गई है, क्योंकि उन पर शराब, ड्रग्स और बंदूक संस्कृति को बढ़ावा देने का आरोप है।

दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट से पहले चेतावनी (फोटो- Diljit Dosanjh fan page/Instagram)

दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट से पहले चेतावनी (फोटो- Diljit Dosanjh fan page/Instagram)

HighLights

  1. दिलजीत दोसांझ के अहमदाबाद कॉन्सर्ट पर विवाद।

  2. कुछ गानों पर शराब, ड्रग्स, बंदूक संस्कृति को बढ़ावा देने का आरोप।

  3. गुजरात हाई कोर्ट में अवमानना याचिका की चेतावनी।

डिजिटल डेस्क, अहमदाबाद। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में सिंगर दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट से पहले उनके गाए जाने वाले गानों के विरोध में गुजरात हाई कोर्ट में अदालत की अवमानना की याचिका दायर करने की भी चेतावनी दी गई है।

कार्यक्रम से पहले, चंडीगढ़ के पीजीजीसी-46 में समाजशास्त्र के एसोसिएट प्रोफेसर, डॉ. पंडित राव धारेन्नावर ने गायक से चार गाने नहीं करने का आग्रह किया है।

दिलजीत ने ड्रग संबंधित गानों पर आपत्ति

डॉ. धारेन्नावर ने आरोप लगाया है कि उनके गीत शराब, ड्रग्स और बंदूक संस्कृति को बढ़ावा देते हैं। धरेंनवर ने दिलजीत द्वारा कॉन्सर्ट में 'पटियाला पेग', 'पंज तारा', 'जे बिच्छो फीम लब्बिया' और 'जट उत्थे फायर करदा' परफॉर्म करने पर विशेष रूप से आपत्ति जताई है।

धारेन्नावर ने आपत्ति बताते हुए कहा, 'इन गानों में शराब, ड्रग्स और बंदूक संस्कृति को बढ़ावा देने वाले गीत हैं, जो बच्चों पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकते हैं।'

प्रोफेसर ने आगे बताया, 'पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय ने मेरे 2019 के मामले में एक आदेश में स्पष्ट रूप से निर्देश दिया था कि शराब, ड्रग्स और मादक द्रव्यों के सेवन को बढ़ावा देने वाले गाने मंच पर प्रस्तुत नहीं किए जाने चाहिए। इसके बावजूद, दिलजीत दोसांझ ने इंदौर और दिल्ली में संगीत कार्यक्रमों में इन गीतों का प्रदर्शन किया।'

सरकार के नशा मुक्त भारत अभियान का जिक्र करते हुए प्रोफेसर ने कहा, 'देश नशा मुक्त भारत अभियान चला रहा है, जिसमें सरकार, जन प्रतिनिधि, शिक्षाविद और अन्य लोग नशे के खिलाफ जागरूकता पैदा करने के लिए काम कर रहे हैं। बच्चों के बीच ऐसे गानों का प्रचार करना गलत और गैरकानूनी है।'

डॉ. धारेन्नावर ने आगे चेतावनी देते हुए कहा, 'अगर उन्होंने ये गाने गाए तो मैं गुजरात उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाऊंगा और अदालत की अवमानना का मामला दायर करूंगा।'

कॉन्सर्ट में 85,000 लोग हो सकते हैं शामिल

दिलजीत दोसांझ का अहमदाबाद में ये कॉन्सर्ट आज शनिवार, 21 नवंबर को होने वाला है। इस कॉन्सर्ट को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के बारे में बताते हुए अहमदाबाद के पुलिस आयुक्त अनुपम सिंह गहलोत ने कहा, 'कॉन्सर्ट में संभावित भीड़ को प्रबंधित करने के लिए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था के साथ लगभग 2,000 पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है।'

पुलिस आयुक्त ने तैनाती का विवरण देते हुए कहा, 'लगभग 85,000 दर्शकों और सहायक कर्मचारियों और सुरक्षा कर्मियों सहित 90,000 से अधिक लोगों के उपस्थित होने की उम्मीद है। 2,000 पुलिस कर्मी, राज्य रिजर्व पुलिस की तीन कंपनियां, बीडीडीएस टीमें, त्वरित प्रतिक्रिया दल, अपराध शाखा और एसओजी कर्मियों को तैनात किया गया है।'

अनुपम सिंह गहलोत ने आगे कहा, 'डीएफएमडी और डोर-फ्रेम मेटल डिटेक्टर लगाए गए हैं, जबकि लगभग 600 सीसीटीवी कैमरे कार्यक्रम स्थल की निगरानी करेंगे। लगभग 1,500 निजी कैमरे सुरक्षा गार्ड प्रवेश, निकास और आंतरिक व्यवस्था में भी सहायता करेंगे।'

यह भी पढ़ें- डांस करते बरातियों के बीच दुल्हन को लेकर भागा युवक, सच्चाई पता चलते ही बिना खाना खाए लौटी बरात

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।