Cannes Film Festival 2019: क्या प्रेग्नेंट हैं Priyanka Chopra? उनकी इस दोस्त ने किया है कुछ ऐसा ही कमेंट
Cannes Film Festival 2019 में Priyanka Chopra ने डेब्यू किया हैl वहां कई लोग इस बात के कयास लगा रहे हैं कि प्रियंका चोपड़ा पेट से हैं और वह जल्द मां ब ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएनl फिल्म अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में फ्रांस में चल रहे Cannes Film Festival 2019 में डेब्यू किया हैl वहां से आ रही उनके फोटो को देखकर कई लोग इस बात के कयास लगा रहे हैं कि प्रियंका चोपड़ा पेट से हैं और वह जल्द मां बनने वाली हैंl जिसके चलते उनके प्रशंसक उनके फोटो पर लगातार इस बात के बारे में उनसे पूछताछ कर रहे हैंl लेकिन हॉलीवुड की एक अभिनेत्री Octavia Spencer के द्वारा किए गए कमेंट से इन कयासों को और बल मिल रहा हैl
प्रियंका चोपड़ा के इंस्टाग्राम पोस्ट पर अमेरिकन अभिनेत्री Octavia Spencer ने लिखा है,’ ‘Stunning Mamacita’जिसका इंग्लिश में मतलब होता है ‘hot momma’l गौरतलब है कि ऑक्टेविया स्पेंसर प्रियंका चोपड़ा के साथ फिल्म ‘A Kid Like Jake’ के प्रमोशनल इवेंट पर भी साथ नजर आई थीं और दोनों बहुत अच्छे दोस्त भी हैंl Octavia Spencer के द्वारा प्रियंका चोपड़ा के फोटो पर किया गया कमेंट इस बात को और हवा देता है कि क्या इस बात में कोई भी सच्चाई हैl अब इस बात की पुष्टि मात्र प्रियंका चोपड़ा और Nick Jonas ही कर सकते हैंl हाल ही में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास में Cannes Film Festival 2019 में एक साथ एंट्री की हैl दोनों बहुत खूबसूरत लग रहे थेl
View this post on Instagram
दोनों के साथ होने के चलते लोग इस बात के कयास लगा रहे हैं कि क्या दोनों जल्द इसकी आधिकारिक घोषणा करने वाले हैं कि क्या प्रियंका चोपड़ा पेट से हैl प्रियंका चोपड़ा जल्द फिल्म ‘द स्काई इज पिंक’ में नजर आएंगीl इस फिल्म में उनके अलावा फरहान अख्तर और जायरा वसीम की अहम भूमिका हैl यह फिल्म जल्द रिलीज होगीl प्रियंका चोपड़ा इस फिल्म को लेकर बहुत उत्साहित भी हैl
यह भी पढ़ें:Sapna Choudhary का तूफान जारी, एक के बाद एक कर रही हैं धमाके, देखिये नया डांस Video

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।