पहली सैलरी से Dibyendu Bhattacharya ने खरीदी थी TV-वॉशिंग मशीन, राजपाल यादव संग NSD में सीखा था अभिनय का गुण
अभिनेता दिब्येंदु भट्टाचार्य ने दैनिक जागरण संवादी सत्र में अपने करियर, पहली कमाई और नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा के अनुभवों को साझा किया।

दिब्येंदु भट्टाचार्य को मिली थी साढ़े पांच हजार रुपये पहली सैलरी
HighLights
दिब्येंदु भट्टाचार्य ने करियर और संघर्ष पर की बात
एक्टिंग से पहले NSD में काम करते थे दिब्येंदु
राजपाल यादव के साथ NSD में की थी पढ़ाई
आशीष राजेंद्र कुमार, नई दिल्ली। 'देव डी' और 'अल्फा' जैसी फिल्मों में काम करने वाले अभिनेता दिब्येंदु भट्टाचार्य (Dibyendu Bhattacharya) ने हमेशा अपनी सधी हुई एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीता है। अब दैनिक जागरण संवादी सत्र के दौरान उन्होंने अपने करियर और पहली कमाई के बारे में खुलकर बात की है।
दैनिक जागरण के संवाददाता आशीष राजेंद्र कुमार के साथ खास बातचीत में दिब्येंदु भट्टाचार्य ने जिंदगी में उतार-चढ़ाव, पहली नौकरी और NSD में पढ़ाई का किस्सा शेयर किया है।
उतार-चढ़ाव को बताया सफर
संघर्ष के बारे में दिब्येंदु ने कहा, "यह हर किसी की जिंदगी में रहता है। यह एक सफर की तरह है, उतार-चढ़ाव तो आएगा। अब रास्ते में चल पड़े हैं तो कभी पानी आ गया, कभी रेगिस्तान आ गया लेकिन चलते जाना है ना। यह तो जिंदगी है। उतार-चढ़ाव आएगा ही लेकिन आपको उसमें कभी वॉक डाउन नहीं होना है कि अब मैं क्या करूं।"
दिब्येंदु भट्टाचार्य ने बताया कि जब वह नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा में गए, तभी उन्होंने ठान ली थी कि वह अभिनेता बनेंगे और पीछे मुड़कर नहीं देखेंगे। उन्होंने फैसला ले लिया था कि जो कुछ भी करना है, इसी फील्ड में करना है।
View this post on Instagram
राजपाल थे दिब्येंदु के बैचमेट
दिब्येंदु भट्टाचार्य ने बताया कि एनएसडी में राजपाल यादव समेत कई स्टार्स उनके बैचमेट्स थे और सबसे पहले फेम पाने वाले भी राजपाल ही थे। उन्होंने कहा, "मेरे बैच से करीब 7 या 8 लोग एक साथ मुंबई आ गए थे लेकिन मैं नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा रेपर्टरी कंपनी में तीन साल रह गया क्योंकि मुझे लगा था कि मैं बंगाल से आया हूं तो मुझे हिंदी क्षेत्र में काम करने के लिए हिंदी में और काम करना चाहिए और काम करना पड़ेगा और हमारे लिए रंगमंच ही सबकुछ था। तो हमारे लिए रंगमंच इतनी आसानी से कैसे छूठ जाएगा।"
दिब्येंदु भट्टाचार्य ने बताया कि उन्होंने साल 2000 में फिल्मी दुनिया में कदम रखा और फिल्म मॉनसून वेडिंग (Monsoon Wedding) में काम किया।
कितनी थी दिब्येंदु की पहली नौकरी?
दिब्येंदु भट्टाचार्य ने अपनी पहली सैलरी के बारे में भी बात की। उन्होंने बताया कि उनकी पहली नौकरी नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा रेपर्टरी कंपनी में थी जहां उन्हें पहली सैलरी साढ़े पांच हजार रुपये मिले थे। उन्होंने बताया कि उस वक्त उन्होंने अपनी पहली सैलरी से वॉशिंग मशीन (Washing Machine) और टीवी खरीदा था।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।