'काला एक्टर नहीं चाहिए... ' OTT का सुपरस्टार बॉलीवुड में हुआ रंगभेद का शिकार; ऐड फिल्म से किया गया था रिप्लेस
अभिनेता दिब्येंदु भट्टाचार्य ने खुलासा किया है कि उन्हें एक विज्ञापन से सिर्फ इसलिए हटा दिया गया क्योंकि वे 'काले' हैं। उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में नस्लवाद और रंगभेद का सामना करने का अपना अनुभव साझा किया।


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। दिब्येंदु भट्टाचार्य (Dibyendu Bhattacharya) ने बड़े पर्दे और ओटीटी पर कई वर्सेटाइल रोल निभाए हैं। उन्होंने साल 2009 में देव डी, 2004 में आई ब्लैक फ्राइडे, चिट्टागोंग, लूप लपेटा और लुटेरा जैसी फिल्मों में काम किया।
दिब्येंदु ने अपनी एक्टिंग के जरिए एक खास मुकाम हासिल किया है। हाल ही में उनकी सीरीज 'अनदेखी' (Undekhi Season 4) का चौथा सीजन रिलीज हुआ है जिसमें उनकी एक्टिंग को काफी पसंद किया जा रहा है। इस बीच अभिनेता ने फिल्म इंडस्ट्री में नस्लवाद का सामना करने के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि कैसे लोग आज भी स्किन के कलर के आधार पर भेदभाव करते हैं।
यह भी पढ़ें- 'इस बार खेल और भी बड़ा...' Inspector Avinash 2 का ट्रेलर जारी, रणदीप हुड्डा के खूंखार अवतार ने किया इंप्रेस
कुछ दिन पहले फोन कर किया मना
दिब्येंदु भट्टाचार्य ने उस पल को याद किया जब एक विज्ञापन से उन्हें कुछ ही दिन पहले इस वजह से रिप्लेस कर दिया गया क्योंकि वो काले हैं। बॉलीवुड बबल से बातचीत में एक्टर ने कहा, 'यह एक गंभीर समस्या है और इसकी जड़ें गहरी हैं। कुछ ही दिन पहले मुझे एक विज्ञापन के लिए चुना गया था और चार-पांच दिन तक बातचीत चली और सिर्फ तीन दिन बाद शूटिंग होनी थी। तो मैंने उनसे पूछा, क्या हम शूटिंग करेंगे या नहीं? उन्होंने कहा, 'नहीं दादा, आपको रिप्लेस किया है क्योंकि आप काले हो और काला एक्टर नहीं चाहिए।'
-1778142026536.jpg)
क्या था दिब्येंदु का जवाब?
उन्होंने आगे कहा, "यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है लेकिन आप कुछ नहीं कर सकते। जब आपकी बुनियाद ही है, तो प्राथमिक शिक्षा में आप सामाजिक नैतिकता, मानदंडों का परिचय नहीं देंगे तो आप ये नहीं कर सकते।"
-1778142051637.jpg)
दिब्येंदु भट्टाचार्य ने आगे बताया कि विज्ञापन निर्माताओं के मुख से कह गए उन शब्दों से उन्हें व्यक्तिगत रूप से कोई आपत्ति नहीं थी। बल्कि, इससे व्यवस्था में निहित एक अलग ही मुद्दा प्रकाश में आता है जोकि भेदभाव के बारे में सोचता है।
दिब्येंदु की सीरीज अनदेखी सीजन 4 हाल ही में 1 मई को सोनीलिव पर रिलीज हुई। दिब्येंदु भट्टाचार्य इस शो में डीएसपी बरुन घोष की भूमिका निभा रहे हैं।
यह भी पढ़ें- 8 एपिसोड, सट्टे का बाजार और OTT का सबसे हिट शो; 17 देशों में ट्रेंड करने वाली सीरीज के दूसरे सीजन का एलान
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।