विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'इस बार खेल और भी बड़ा...' Inspector Avinash 2 का ट्रेलर जारी, रणदीप हुड्डा के खूंखार अवतार ने किया इंप्रेस

Published: Thu, 07 May 2026 08:21 AM (IST)

रणदीप हुड्डा 'इंस्पेक्टर अविनाश' के दूसरे सीजन के साथ 15 मई को जियोसिनेमा पर वापसी कर रहे हैं। यह सीरीज ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रणदीप हुड्डा (Randeep Hooda), नीरज पाठक द्वारा निर्मित रोमांचक क्राइम थ्रिलर 'इंस्पेक्टर अविनाश' (Inspector Avinash) के दूसरे सीजन के साथ फिर से वापसी कर रहे हैं। एक्टर ने सीरीज में एक निडर पुलिस अधिकारी का किरदार निभाया है।

उत्तर प्रदेश के पूर्व सुपर पुलिस अधिकारी अविनाश मिश्रा की सच्ची घटनाओं और जीवन से प्रेरित यह सीरीज एक बार फिर 1990 के दशक के अपराध के अंधेरे और खतरनाक संसार में उतरने के लिए तैयार है।

यह भी पढ़ें- 2 घंटे 39 मिनट की फिल्म Netflix पर बनी टॉप ट्रेंडिंग, IMDb से भी मिली है बेहतरीन रेटिंग

कब रिलीज होगी सीरीज?

इसी के साथ ही इसकी रिलीज डेट्स का भी खुलासा हो गया है। इंस्पेक्टर अविनाश 2 इसी महीने 15 मई से दर्शकों के लिए जिय हॉटस्टार पर स्ट्रीम करने लग जाएगी।

Randeep (3)

क्या है इंस्पेक्टर अविनाश की कहानी?

इस सीरीज की कहानी 90 के दशक के उत्तर प्रदेश की याद दिलाती है, जब राज्य में माफिया राज, अपराध और हथियारों की तस्करी चरम पर थी। कहानी एक तेज तर्रार इंस्पेक्टर (रणदीप हुड्डा) के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे एक स्पेशल टास्क फोर्स (STF) की कमान सौंपी जाती है ताकि प्रदेश में हो रही गुंडागर्दी खत्म कर शांति स्थापित की जा सके। इसमें आपको जबरदस्त एक्शन सीन देखने को मिलेंगे।

अविनाश अब केवल सड़कों पर अपराधियों से ही नहीं लड़ रहा है, बल्कि वह घर पर दबाव, आंतरिक संघर्ष और एक ऐसी व्यवस्था से भी लड़ रहा है जो उसके चारों ओर टूटती हुई प्रतीत होती है।

कौन-कौन से कलाकार आएंगे नजर

इस सीरीज में आपको उर्वशी रौतेला, अमित सियाल, अभिमन्यु सिंह, रजनीश दुग्गल, शालिन भनोट और फ्रेडी दारूवाला सहित कई दमदार कलाकार देखने को मिलेंगे। रणदीप हुड्डा के लिए, यह सीजन ज़्यादा व्यक्तिगत और भावनात्मक रूप से चुनौतीपूर्ण है। उन्होंने बताया है कि अविनाश अब सिर्फ अपराधियों का पीछा नहीं कर रहा है, बल्कि एक इंसान के तौर पर भी उसकी क्षमताओं की हर सीमा को परखा जा रहा है।

यह भी पढ़ें- OTT का 'सिस्टम' हैंग करेंगी सोनाक्षी सिन्हा, कब और कहां ऑनलाइन स्ट्रीम होगी कोर्टरूम ड्रामा?