Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    धर्मेंद्र ने शेयर किया अपनी यादों से खूबसूरत वीडियो, कहा- 'बेतहर महसूस कर रहा हूं'

    By Nitin YadavEdited By:
    Updated: Wed, 04 May 2022 04:15 PM (IST)

    बॉलीवुड के हीमेन सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रहते हैं। वो अक्सर अपनी थ्रोबैक तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं। अब बुधवार को उन्होंने अपनी फिल्म देवर के एक सॉन्ग का थ्रोबैक वीडियो साझा किया है।

    Hero Image
    Dharmendra shared a beautiful video from his memories.

    नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र को हाल ही में तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उनके स्वास्थ्य में सुधार होने के बाद घर भेज दिया गया था। अब उन्हें अपनी हेल्थ से जुडी जानकारी देते हुए बताया है कि, वो बेहतर महसूस कर रहे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर साल 1966 में आई अपनी फिल्म देवर के एक सॉन्ग को साझा कर अपने हेल्थ के बारे में जानकारी दी है। इस सॉन्ग वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर दिग्गज अभिनेता ने लिखा, बस बेहतर महसूस करने के लिए, मैंने अपने शुभचिंतकों के पोस्ट देखान शुरू किया और मुझे ये सबसे खूबसूरत याद मिली।

    हाल ही जिन्हें पीठ में खिंचाव होने के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जिसकी जानकारी उन्होंने एक वीडियो शेयर कर दी है। उन्होंने वीडियो में कहा, 'दोस्तों कुछ भी ज्यादा मत करिए, मैंने किया और मुझे परेशानी हुई। मेरी एक मांसपेशी खींच गई, इसके चलते मुझे अस्पताल की सैर करनी पड़ी। दो-चार दिन बहुत मुश्किल से बीते लेकिन अब मैं ठीक हूं, वापस आ गया हूं। आपकी प्रार्थनाएं रंग लाई, भगवान का आशीर्वाद था। कोई भी चीज ज्यादा मत करिए, अब मैं अपना ध्यान रखूंगा।

    View this post on Instagram

    A post shared by Dharmendra Deol (@aapkadharam)

    हेमा मालिनी ने भी दिया हेल्थ अपडेट

    वहीं, हेमा मालिनी ने भी अपने मैरिज एनिवर्सरी के मैके पर धर्मेंद्र के हेल्थ के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि, उन्हें अस्पताल से छूट्टी मिल गई है। हेमा मालिनी ने पोस्ट में लिखा, मैं उन हजारों शुभचिंतकों का धन्यवाद देना चाहती हूं, जो धर्म जी के स्वास्थ्य के बारे में लगातार पूछ रहे हैं। हां, वो कुछ दिनों के लिए अस्पताल में थे, लेकिन अब वो ठीक हैं और शुक्र है कि वो घर वापस आ गए हैं। उन्होंने आगे लिखा, उनके स्वास्थ्य के बारे में जानने के लिए आप सभी का एक बार फिर से धन्यवाद, भगवान की कृपा है।

    धर्मेंद्र की आने वाली फिल्में

    बात अगर दिग्गज अभिनेता के वर्कफ्रंट की करें तो वो कई फिल्मों में नजर आने वाले हैं। अभिनेता जल्द ही करण जौहर के निर्देशन में बनी फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं। ये फैमिली ड्रामा फिल्म 10 फरवरी, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस के अलावा वो अपने 2 में सनी देओल, बॉबी देओल और अपने पोते करण देओल के साथ अहम भूमिका निभाते हुए दिखा देंगे।