विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

40 साल की उम्र में Dharmendra के भाई को सरेआम मार दी गई थी गोली, 100 प्रतिशत था हिट फिल्मों का रिकॉर्ड

Published: Mon, 28 Oct 2024 02:11 PM (IST)Updated: Mon, 28 Oct 2024 02:28 PM (IST)

Who Is Dharmendra Brother धर्मेंद्र हिंदी सिनेमा के लीजेंड एक्टर हैं। 88 साल की उम्र में भी वह एक्टिंग की ...और पढ़ें

धर्मेंद्र का भाई भी था सुपरस्टार (Photo Credit-Jagran)
धर्मेंद्र का भाई भी था सुपरस्टार (Photo Credit-Jagran)

HighLights

  1. धर्मेंद्र के भाई की सेट पर हुई थी हत्या
  2. 40 साल में बन गया था सुपरस्टार
  3. हिट फिल्मों का रिकॉर्ड था शानदार

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। पिछले 6 दशक से ज्यादा लंबे समय से सिनेमा में अपने दमदार अभिनय की छाप छोड़ते आ रहे एक्टर धर्मेंद्र (Dharmendra) हर किसी के फेवरेट माने जाते हैं। बॉलीवुड के ही-मैन के तौर पर अपनी पहचान बनाने वाले धर्म पाजी परिवार को लेकर आए दिन चर्चा का विषय बनते हैं। फिर चाहें उनकी दो पत्नी प्रकाश कौर और हेमा मालिनी (Hema Malini) का जिक्र हो या फिर उनके बेटे सनी देओल (Sunny Deol) और बॉबी देओल से जुड़ा कोई किस्सा हो। 

लेकिन आज इस लेख में हम आपको धर्मेंद्र के एक कजिन भाई (Dharmendr Brother) के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी सरेआम हत्या कर दी गई थी। वो अभिनेता अपने बड़े भाई धर्मेंद्र की तरह सिनेमा का सुपरस्टार माना जाता था। 

कौन था धर्मेंद्र का छोटा भाई?

धर्मेंद्र ने बचपन में अपनी बुआ के घर पंजाब के फगवाड़ा में मैट्रिक की पढ़ाई की थी। धर्मेंद्र के साथ उनकी बुआ का बेटा और छोटा भाई वीरेंद्र भी रहता था। उनका असली नाम सुभाष धाड़वाला था। धर्मेंद्र के कजिन के अलावा एक सुपरस्टार के तौर पर वीरेंद्र को पहचाना गया। अपने बड़े भाई के नक्शे कदम पर चलते हुए वीरेंद्र ने भी फिल्मी जगत में कदम रखा और पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार बने। 

ये भी पढ़ें- 31 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह गया था सुपरस्टार, धर्मेंद्र आज भी मानते हैं अपना 'हीरो'

फोटो क्रेडिट-imdb

एक अभिनेता के अलावा वह कमाल के निर्देशक भी हुआ करते थे। कामयाबी का शोर पूरे पंजाब में मच रहा था। जिसके चलते उनकी जान के दुश्मन भी बढ़ गए और 1988 में फिल्म जट्ट ते जमीन के सेट पर उनको कुछ आतंकियों ने दिनदहाड़े गोलियों से भूनकर मौत के घाट उतार दिया। ऐसे में 40 साल की उम्र में पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री का चमकता सितारा हमेशा-हमेशा के लिए खत्म हो गया। 

सफलता का 100 प्रतिशत रिकॉर्ड

वीरेंद्र ने 1973 में आई फिल्म इंसान और इंसान से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था। इसके 2 साल बाद वह अपने भाई धर्मेंद्र से साथ पंजाबी फिल्म तेरी मेरी एक जिंदरी में नजर आए और इस मूवी ने उनको रातोंरात सुपरस्टार बना दिया। 12 साल के करियर में उन्होंने करीब 25 फिल्मों में एक्टर और निर्देशक के तौर पर काम किया। 

फोटो क्रेडिट-imdb

कमाल की बात ये है कि उनकी सभी फिल्में सुपरहिट रहीं और इस आधार पर उनका सक्सेस रेट 100 प्रतिशत के आस-पास रहा। यही कारण था जो उनको पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री का धर्मेंद्र भी बुलाया जाता था। बेशक आज वो हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन सिनेमा में उनको सुनहरे योगदान को हमेशा याद किया जाता है। 

वीरेंद्र की यादगार फिल्में 

धर्मेंद्र के कजिन भाई की यादगार फिल्मों के बारे में जिक्र किया जाए तो उसकी लिस्ट काफी लंबी है। लेकिन हम आपके लिए कुछ चुनिंदा मूवीज के नाम लेकर आए हैं, जो इस प्रकार हैं-

  • तेरी मेरी एक जिंदरी

  • संतो बांतो

  • गिद्दा

  • खेल मुकद्दर का 

  • सरपंच

  • तुलसी

  • रांझणा मेरा यार

  • मेरा लहू

  • पटोला

ये वो फिल्में जिनमें वीरेंद्र ने अपने दमदार अभियन का लोहा मनवाया था। बता दें कि मेरा लहू और तुलसी जैसी कई मूवीज का उन्होंने डायरेक्शन भी किया था।

ये भी पढ़ें- धर्मेंद्र को लेकर Sunny Deol की पोस्ट ने बढ़ाई फैंस की चिंता, क्यों लिखा- मिस यू पापा