Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रजनीकांत के दामाद धनुष का गाना 'राउडी बेबी' YouTube पर देखा गया 71 करोड़ 65 लाख बार, 2019 में विश्व में 7 वें नंबर पर

    By Rupesh KumarEdited By:
    Updated: Sat, 07 Dec 2019 05:30 PM (IST)

    Dhanush song Rowdy Baby most viewed video of India In 2019 ‘राउडी बेबी’ गाने को यूट्यूब पर अब तक 71 करोड़ 65 लाख से अधिक बार देखा गया हैंl

    रजनीकांत के दामाद धनुष का गाना 'राउडी बेबी' YouTube पर देखा गया 71 करोड़ 65 लाख बार, 2019 में विश्व में 7 वें नंबर पर

    नई दिल्ली, जेएनएनl रजनीकांत के दामाद और फिल्म अभिनेता धनुष की फिल्म ‘मारी 2’ भले ही बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं रही हो लेकिन फिल्म का गाना ‘Rowdy Baby’ ऑनलाइन सुपरहिट है। इस गाने को यूट्यूब पर अब तक 71 करोड़ 65 लाख से अधिक बार देखा गया हैंl इसके चलते यह 2019 के सबसे ज्यादा देखें जाने वाले वीडियो में 7 वें स्थान पर है और यह एक तमिल गाना हैंl

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    YouTube के अनुसार धनुष की फिल्म ‘मारी 2’ का हिट नंबर राउडी बेबी साल के टॉप ट्रेंडिंग वीडियो के तौर पर उभरा है। वीडियो शेयरिंग प्लेटफ़ॉर्म ने YouTube रिवाइंड के माध्यम से 2019 के टॉप वीडियो के बारे में बताया है। इस गाने को लिखा भी धनुष ने है और वह खुद इस गाने पर डांस भी कर रहे हैंl इसके चलते भारत में ‘राउडी बेबी’ ने सूची में पहला स्थान हासिल किया है।

    विश्व स्तर पर राउडी बेबी 715 मिलियन से अधिक व्यू के साथ 7 वां सबसे ज्यादा देखा जाने वाला वीडियो है। यह पहली बार है जब किसी तमिल गाने ने सर्वाधिक देखे गए वीडियो सांग में टॉप 10 की लिस्ट में जगह बनाई है। ‘राउडी बेबी’ को युवा शंकर राजा ने कंपोज किया हैl जबकि इसे प्रभुदेवा ने कोरियोग्राफ किया हैं। इस गाने में साई पल्लवी भी थीं, जिन्होंने फिल्म में मेन एक्ट्रेस की भूमिका निभाई थी। बालाजी मोहन द्वारा निर्देशित’ मारी 2’ में तोविनो थॉमस, वरालक्ष्मी सरथ कुमार और कृष्णा ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

    पहले भाग के विपरीत यह फिल्म बॉक्स-ऑफिस पर विफल रही। हालांकि दर्शकों ने राउडी बेबी गाने को पसंद कियाl से भारत में YouTube टॉप ट्रेंडिंग म्यूज़िक वीडियो में इसके अलावा ध्वनि भानुशाली का वास्ते, टोनी कक्कड़ का कोका कोला और धीमे-धीमे, अरिजीत सिंह का माही वे और पंजाबी गाने लहंगा और कोका शामिल हैं। धनुष की इस साल दो फ़िल्में रिलीज़ हुईं। उनकी पहली रिलीज़ ‘असुरन’ थी, इसमें उन्होंने डबल रोल निभाया थाl