विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

न सुर, न ताल, फिर भी शादियों की शान है 15 साल पुराना गाना, किसी सिंगर ने नहीं दी आवाज; रिहर्सल ही बना सुपरहिट

Published: Mon, 27 Jul 2026 04:30 PM (IST)

15 साल पहले बना एक कल्ट गाना स्क्रैच वर्जन में ही रिकॉर्ड किया गया था। इस गाने को मजे-मजे में गाया गया था। आज भी यह शादी-पार्टियों की शान बना हुआ है। 

15 साल पुराना सुपरहिट गाना। फोटो क्रेडिट- एक्स

15 साल पुराना सुपरहिट गाना। फोटो क्रेडिट- एक्स

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। जब कोई गाना बनता है तो उसके पीछे गायक, गीतकार और संगीतकार का होता है। गीतकार, गाने के बोल लिखता है, संगीतकार धुनें बनाता है और गायक उसे अपनी आवाज में इसे लोगों के दिलों में उतारता है। यूं तो बिना किसी गायक के, कोई गाना बन नहीं सकता है, लेकिन 15 साल पहले यह मुमकिन हुआ था।

जी हां, 15 साल पहले एक गाना बना था, जिसमें किसी गायक ने आवाज नहीं दी थी। फिर भी कल्ट गाना आज हर किसी की जुबां पर रहता है। इस गाने को शादी-पार्टी में लूप पर बजाया जाता और कमर लचकाई जाती है। भले ही इस गीत को बने डेढ़ दशक हो गया लेकिन क्रेज खत्म नहीं हुआ।

शादी-पार्टी में खूब बजता है गाना

यह गीत कोई और नहीं, फिल्म देव डी (Dev D) का 'इमोशनल अत्याचार' (Emosanal Attyachar Song) है। इस गाने को ब्रास बैंड वर्जन में तैयार किया गया था। इस गाने को जिसने गाया था, उन्होंने डर के मारे एक फिक्शनल नाम इस्तेमाल किया था, ताकि लोगों को पता न चल सके कि आवाज के पीछे कौन है।

फिक्शनल था सिंगर्स का नाम

अमिताभ भट्टाचार्य के बोल और अमित त्रिवेदी के संगीत और गुमनाम गायकों ने इस गीत को अमर बना दिया। सालों तक लोग पता ही नहीं लगा पाए कि आखिर शादियों-पार्टियों की शान 'इमोशनल अत्याचार' किसने गाया। हालांकि, 9 साल बाद खुद अमित त्रिवेदी ने इस राज से पर्दा उठाया था।

Dev D song

अनुराग कश्यप ने दिया था आइडिया

जी हां, पीटीआई के साथ बातचीत में उन्होंने खुलासा किया था कि इस गीत को आखिर किसने आवाज दी थी। आपको जानकर हैरानी होगी कि इस गीत को किसी और नहीं ने नहीं, बल्कि गीतकार अमिताभ भट्टाचार्य और संगीतकार अमित त्रिवेदी ने गाया था। अमित त्रिवेदी ने इस बारे में बताया था-

अनुराग कश्यप चाहते थे कि गाना एक खास तरह का हो। यह उनका विजन था। 'इमोशनल अत्याचार' शब्द उन्हीं का था और इसे शादी में बजने वाले ब्रास बैंड स्टाइल में करने का आइडिया भी उन्हीं का था। मैंने बस उनके विजन और प्लान को हकीकत में बदला।

जब अमिताभ और मैं यह गाना बना रहे थे तो हमने सोचा कि अनुराग को यह दिखाने के लिए कि हम क्या कर रहे हैं, पहले हम खुद ही यह गाना गाएंगे। बाद में हम किसी कव्वाली गायक या सच में दिलचस्प और कूल लोगों से यह गाना गवाएंगे।

Emosanal Attyachar Song

मजे-मजे में गाया गया था गाना

अमित त्रिवेदी ने बताया कि उन्होंने और अमिताभ ने इस गाने को स्क्रैच वर्जन में गाया। जब उन्होंने इसे अनुराग कश्यप को सुनाया तो उन्हें यह पसंद आया और उन्होंने साफ तौर पर मना कर दिया कि किसी भी सिंगर को न लें। इस बारे में संगीतकार ने कहा था-

अनुराग नाराज होकर बोले, 'तुम आवाज क्यों बदलना चाहते हो?' मैंने कहा, 'लेकिन यह तो बस एक स्क्रैच वर्जन है, मैं और अमिताभ गा रहे हैं।' उन्होंने कहा, 'मुझे बिल्कुल यही तो चाहिए।'

 

यह सुनकर अमित और अमिताभ टेंशन में आ गए। दरअसल, उन्होंने इस गाने को मजाकिया ढंग से गाया था। अमिताभ को सबसे ज्यादा डर था, क्योंकि वह बतौर सिंगर अपना करियर भी शुरू करने की सोच रहे थे। वह नहीं चाहते थे कि उनका डेब्यू इस तरह से हो। इसलिए उन्होंने गायक का नाम बैंडमास्टर रंगीला और रसीला कर दिया जो वास्तव में अमित और अमिताभ ही हैं।

यह भी पढ़ें- पहले ठुकराया, फिर गुस्से में Lata Mangeshkar ने गाया था ये कालजयी गाना; स्टूडियो में डायरेक्टर की थी नो-एंट्री

यह भी पढ़ें- पहली बार की मोहब्बत को बयां करता है यह गाना, अलका और कुमार सानू ने दी आवाज; आज भी क्लासिक है सॉन्ग

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।