थिएटर्स में रि-रिलीज होगी Anurag Kashyap की 19 साल पुरानी फिल्म, मेकर्स ने जताई खुशी
फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप की 2009 की कल्ट क्लासिक 'देव डी' सिनेमाघरों में फिर से रिलीज होने जा रही है। ...और पढ़ें
-1775297163009_m.webp)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप (Anurag Kashyap) की साल 2009 की कल्ट क्लासिक फिल्म देव डी बड़े पर्दे पर वापसी करने के लिए तैयार है। जानकारी के अनुसार मेकर्स इसे रि- रिलीज करने पर विचार कर रहे हैं।
किस दिन रिलीज होगी फिल्म
पीवीआर आईएनओएक्स ने 4 अप्रैल को घोषणा की कि फिल्म बहुत जल्द आपके नजदीकी सिनेमाघरों में आएगी। देव डी शरत चंद्र चट्टोपाध्याय के 1917 के बंगाली उपन्यास देवदास का आधुनिक रूपांतरण है।
प्रेस विज्ञाप्ति के अनुसार पीवीआर आईएनओएक्स स्टार स्टूडियो 18 के सहयोग से 24 अप्रैल को फिल्म को रि-रिलीज करेगा।
-1775297527489.jpg)
यह भी पढ़ें- 'हर चीज से दिक्कत...' The Kerala Story 2 की आलोचना कर बुरा फंसे अनुराग कश्यप, डायरेक्टर ने दिया करारा जवाब
फिल्म की कहानी पंजाब और दिल्ली में फिल्माई गई है जिसमें अभय देओल, माही गिल और कल्की केंकला ने मुख्य भूमिका निभाई है। फिल्म की कहानी अनुराग कश्यप और विक्रम आदित्य मोटवाने ने लिखी है और इसका निर्माण रॉनी स्क्रूवाला ने किया था।
क्या है देव डी की कहानी?
फिल्म में देवेंद्र सिंह देव ढिल्लों (अभय देओल) की कहानी दिखाई गई है, जो एक संपन्न परिवार से आता है और बचपन के प्यार परमिंदर पारो कौर (माही गिल) के साथ रिश्ता टूटने के बाद शराब और नशे की लत में डूब जाता है। इसके बाद उसका चंदा ( कल्कि केंकला) से एक अनपेक्षित रिश्ता बन जाता है, जो एक एस्कॉर्ट है और खुद भी इमोशनल ट्रामा से गुजर रही है। साल 2009 फरवरी में रिलीज हुई फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सफलता के झंडे गाड़ दिए थे।
इस फिल्म की री-रिलीज के लिए अनुराग कश्यप काफी उत्सुक हैं। वो कहते हैं कि वो नई पीढ़ी का रिस्पांस देखना चाहते हैं।
यह भी पढ़ें- 12 साल बाद सिनेमाघरों में री-रिलीज होगी Sidharth Malhotra और Parineeti Chopra की ये फिल्म, फैंस हुए एक्साइटेड
