मुंबई की सड़कों पर बनी थी 72 साल पुरानी फिल्म, बगैर सेट के असली लोकेशन पर हुई थी शूटिंग
बॉलीवुड की एक फिल्म ऐसी थी, जिसको बिना किसी सेट की मदद के असली लोकेशन पर फिल्माया गया था।

हिंदी सिनेमा की कल्ट मूवी (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट)
HighLights
1954 में रिलीज की गई थी फिल्म
देव आनंद थे फिल्म के लीड एक्टर
मुंबई की असली लोकेशन पर हुई थी शूटिंग
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 100 से अधिक पुराना हिंदी सिनेमा का इतिहास है। इस दौरान बॉलीवुड ने कई दौर को बदलते हुए देखा है। आज बेशक फिल्मों को बड़ी आसानी से रियल लोकेशन पर शूट किया जाता है, लेकिन एक वक्त पर ऐसा करना किसी सपने से सच होने जैसा लगता था।
इसी आधार पर हम आपको हिंदी सिनेमा की पहली ऐसी फिल्म के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसको मुंबई के असली सड़कों और बाहरी जगहों पर फिल्माया गया था, उसके लिए किसी स्टूडियो या सेट की जरूरत नहीं पड़ी थी। आइए जानते हैं कि वह कौन सी मूवी थी।
बिना स्टूडियो के शूट हुई थी फिल्म
दरअसल इस लेख में जिस फिल्म के बारे में बात की जा रही है, वह सुपरस्टार देव आनंद (Dev Anand) की साल 1954 में आई कल्ट क्लासिक फिल्म टैक्सी ड्राइवर (Taxi Driver) थी, जिसका निर्देशन देव साहब के भाई चेतन आनंद ने किया था। इस मूवी में देव आनंद के अलावा अभिनेत्री शीला रमानी और कल्पना कार्तिक ने अहम भूमिका को अदा किया था।
यह भी पढ़ें- 68 साल पहले चलती ट्रेन में बना Dev Anand का ये टाइमलेस गाना, प्यार में पड़े लोग आज भी गुनगुनाते हैं कल्ट सॉन्ग

बात की जाए देव आनंद की ब्लॉकबस्टर फिल्म टैक्सी ड्राइवर की खासियत के बारे में तो इस फिल्म ने भारतीय सिनेमा में एक नई क्रांति की शुरुआत थी, क्यों उस दौर में ज्यादातर फिल्मों को स्टूडियो सेट में बनाया जाता था, लेकिन टैक्सी ड्राइवर को सेट के बजाय बॉम्बे (मुंबई) की असली सड़कों और बाहरी इलाकों पर बड़े पैमाने पर शूट किया गया था।
-1791373708816.webp)
इस मामले की आधिकारिक जानकारी जावेद अख्तर ने चैट शो The Golden Years with Javed Akhtar के दौरान दी थी और बताया था कि टैक्सी ड्राइवर फिल्म ने सही मायनों में सिनेमा दौर में एक नए युग का आगाज किया था। इसके साथ ही जावेद ने ये भी बताया कि देव साहब की ये फिल्म उस साल की सबसे सफल मूवीज में भी शुमार रही।
देव आनंद की चमकी किस्मत
आपको बता दें कि फिल्म टैक्सी ड्राइवर की सफलता के बाद बतौर अभिनेता देव आनंद की किस्मत चमक गई और इसके बाद उन्होंने 50 से लेकर 60 के दशक में कई हिट मूवीज दी, जिनमें से चुनिंदा फिल्मों के नाम इस प्रकार हैं-
मुनीम जी
सी आई डी
पेइंग गेस्ट
काला पानी
सोलवा साल
काला बाजार
यह भी पढ़ें- दिल्ली के रोमांटिक मौसम में जरूर सुने Mohammed Rafi का गाना, कुतुब मीनार में हुई थी Cult सॉन्ग की शूटिंग
