दिल्ली के रोमांटिक मौसम में जरूर सुने Mohammed Rafi का गाना, कुतुब मीनार में हुई थी Cult सॉन्ग की शूटिंग
दिल्ली का मौसम सुहाना हो गया है तो क्यों ना इस मौके पर दिग्गज सिंगर मोहम्मद रफी (Mohammed Rafi) का ...और पढ़ें
-1790577093504_m.webp)
दिल्ली के रोमांटिक मौसम में सुने मोहम्मद रफी का कल्ट गाना
HighLights
दिल्ली के रोमांटिक मौसम में सुने मोहम्मद रफी का कल्ट गाना
देव आनंद और नूतन पर फिल्माया गया था गीत
रोमांटिक गाना आज भी है सदाबहार
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। भारत की राजधानी को 'दिलवालों की दिल्ली' ऐसे ही नहीं कहा जाता। ये शहर कई कलाकारों की जन्मभूमि रहा है और भारतीय सिनेमा की कई फिल्मों और गानों की शूटिंग यहां हुई है।
दिल्ली में ही शूट हुआ ये गाना
दिलचस्प बात ये है कि इस वक्त दिल्ली का मौसम काफी खुशनुमा है और ऐसे मौसम में पुराने रोमांटिक सॉन्ग सुनने का मजा ही अलग है। खासकर ऐसा गाना जो इसी शहर में शूट हुआ हो।
यह भी पढ़ें- 'सौतन' का दर्द बयां करता है 48 साल पुराना गीत, 6 लाइनें सुनकर खूब रोए थे निर्देशक; Lata Mangeshkar ने दी आवाज
इंडस्ट्री के दिग्गज गायक रहे मोहम्मद रफी (Mohammed Rafi) ने इस रोमांटिक गाने को आवाज दी थी। जिसके बोल हैं- दिल का भंवर करे पुकार, प्यार का राग सुनो-प्यार का राग सुनो रे...(Dil Ka Bhanwar Kare Pukar)।

देव आनंद और नूतन की केमस्ट्री है सदाबहार
दिल्ली के कुतुब मीनार (Qutub Minar) में शूट हुए इस गाने को देव आनंद और नूतन पर फिल्माया गया था, जिसमें उनकी केमस्ट्री काफी रोमांटिक है। वहीं मोहम्मद रफी की आवाज देवानंद के रोमांटिक अंदाज पर एकदम सही बैठती है।
कैसे हुई कुतुब मीनार में शूटिंग?
गाने में दिखाए गए बाहरी सीन कुतुब मीनार में बाहर की ओर शूट किए गए थे वहीं अंदर के की घुमावदार सीढ़ी असल में मुंबई के महबूब स्टूडियो में बनाई गई थी क्योंकि असली कुतुब मीनार के अंदर के रास्ते काफी तंग थे जिससे पूरी फिल्म क्रू नहीं जा सकती थी।
-1790577820779.webp)
इस एवरग्रीन रोमांटिक गाना 1963 की फिल्म 'तेरे घर के सामने' के लिए बनाया गया था। जिसे एसडी बर्मन ने संगीत दिया था और इसे हसरत जयुपुरी ने लिखा था। वहीं मोहम्मद रफी ने अपनी जादूई आवाज से इसे सजाया था।
'मेरे घर के सामने' के बारे में
मेरे घर के सामने मूवी को विजय आनंद ने डायरेक्ट किया था और देव आनंद (Dev Anand) ने प्रोड्यूस किया था। इसमें देव आनंद और नूतन (Nutan) लीड रोल में थे। फिल्म जनवरी 1963 में रिलीज हुई थी।
