Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Dev Anand Birth Anniversary: अमिताभ के खिलाफ की थी नारेबाजी, देव आनंद के बारे में ये बातें नहीं जानते होंगे आप

    By JagranEdited By: Karishma Lalwani
    Updated: Mon, 26 Sep 2022 01:15 PM (IST)

    Dev Anand Birth Anniversary दिनंगत अभिनेता देव आनंद एक समय में हिंदी सिनेमा के ऐसे मशहूर अभिनेता थे जिनकी गजब की फैन फोलोइंग थी। लड़कियां उनके पीछे इस कदर क्रेजी थीं कि जैसे वह अपने आप में अजूबा हो।

    Hero Image
    Symbolic Image of Dev Anand Famous Actor

    नई दिल्ली, जेएनएन। Dev Anand Birth Anniversary: हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता रहे देव आनंद आज भले की इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन कभी एक जमाना था, जब उनके पीछे लड़कियां पागल हुआ करती थीं। जिस तरह दिलीप कुमार ट्रेजडी किंग के नाम से मशहूर थे, उसी तरह देव आनंद रोमांस किंग के नाम से मशहूर थे। बहुमुखी प्रतिभा के धनी देव आनंद का नाम ही एक ऐसी शख्सियत के तौर पर याद किया जाता है, जिन्होंने अभिनय के क्षेत्र के साथ-साथ निर्माता और निर्देशक बनकर भी पहचान बनाई। उन्होंने नवकेतन नाम से खुद की प्रोडक्शन कंपनी भी खोली थी। 26 सितंबर, 1923 को शंकरगढ़, पंजाब में जन्मे देव आनंद की आज 99वें पुण्यतिथि है। इस मौके पर जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ रोचक बातें।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    - अपनी हर फिल्म में अदाकारी से अलग छाप छोड़ने वाले देव आनंद का असली नाम 'धर्मदेव आनंद' था। 1945 में आई फिल्म 'हम एक हैं' से उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा। इसके बाद 1948 में आई फिल्म जिद्दी ने उनके लिए करियर में नए रास्ते खोल दिए। फिल्म सुपरहिट साबित हुई और इस फिल्म के बाद लोग देव आनंद को जानने लगे। 

    - देव आनंद जितना अपनी एक्टिंग को लेकर जाने जाते थे, उतने ही सजग अपने स्वास्थ्य को लेकर भी थे। दिन भर में कम से कम 11 बार कुनकुना पानी पिया करते थे। नाश्ता हेवी और हेल्दी करते थे, जिसमें दलिया होता था। दिन में खाना नहीं खाते थे। इसके बाद सीधे रात में खाना खाते थे। देव आनंद शाकाहारी थे। खाने में बैगन का भरता उनकी पसंदीदा सब्जी थी। देव आनंद स्वास्थ्य को लेकर इतने सजग थे कि न शराब पीते थे, न ही सिगरेट।

    - स्कूली दिनों में लड़कियां देव आनंद के लिए क्रेजी थीं। उनकी फैन फोलोइंग में लड़कियों की संख्या ज्यादा था। वह देव आनंद के पीछे इस कदर क्रेजी थीं, कि इस चक्कर में देव आनंद द्वारा पहना गया ब्लैक कोट बैन कर दिया गया था। देव आनंद की हिट फिल्म थी 'काला पानी', जिसमें उन्होंने काला कोट पहना था। वह काले कोट में इतने हैंडसम लगते थे कि उनके एक झलक पाने के लिए लड़कियां उन्हें देख छत से तक कूद जाने को तैयार थीं।

    - फिल्म विद्या की शूटिंग के दौरान उन्हें सुरैया से प्यार हो गया। सेट पर उन्होंने तीन हजार की अंगूठी देकर शादी के लिए प्रपोज किया, लेकिन सुरैया की नानी उनकी शादी के खिलाफ थीं। यह रिश्ता इस एक फैसले की वजह से नहीं चल सका, जिसका नतीजा यह हुआ कि सुरैया आजीवन कुंवारी रहीं। हालांकि, देव आनंद ने बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस कल्पना कार्तिक से शादी कर ली थी। दोनों ने कई फिल्मों में साथ काम किया था और फिल्म 'टैक्सी ड्राइवर' के बाद शादी कर ली थी। 

    अमिताभ बच्चन से हुए थे नाराज

    देव आनंद ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं। उनकी पॉपुलैरिटी कभी किसी परिचय की मोहताज नहीं रही। लेकिन देव आनंद पर्दे पर जितने सरल व्यक्तित्व के थे, असल जिंदगी में उतने ही बेबाक और निडर थे। इतने कि उन्होंने एक बार अमिताभ बच्चन के खिलाफ नारेबाजी तक की थी। वह बिग बी के खिलाफ सड़कों पर आए थे। दरअसल, यह पूरा मामला टैक्स से जुड़ा था। 1986 में फिल्म स्ट्राइक शुरू हो गई थी, जो कि इंडस्ट्री की सबसे बड़ी स्ट्राइक मानी थी।

    अमिताभ के खिलाफ की थी नारेबाजी

    एक जमाने में अमिताभ बच्चन और सुनील दत्त सांसद हुआ करते थे। लंबे समय तक चली इस स्ट्राइक के बाद सरकार ने एसोसिएशन से बात करने की कोशिश की। इस दौरान अमिताभ बच्चन और सुनील दत्त ने सरकार से बात करने का फैसला किया और यह तय हुआ था कि 5 प्रतिशत टैक्स कम किया जाएगा, लेकिन यह भी धीरे-धीरे होगा। जब यह बात फिल्म इंडस्ट्री में फैली, तो सभी ने इसका विरोध किया। देव आनंद इसमें सबसे आगे आए और उन्होंने खुल कर अमिताभ बच्चन का विरोध किया। दरअसल, टैक्स लगने की वजह से कुछ चीजों की कीमत हद से ज्यादा बढ़ गई थी। फिल्म इंडस्ट्री के लिए काम करने वाली कई एसोसिएशन सड़क पर आ गई थी। उस दौरान राजेश खन्ना के ऑफिस को सेंट्रल ऑफिस बना दिया गया था। यहां से स्ट्राइक को लेकर सभी अहम चीजों पर फैसले लिए जाते थे। 

    यह भी पढ़ें: Bigg Boss 16: नए सीजन में मचेगा धमाल, इस बार तजाकिस्तान के सिलेब्रिटी भी होंगे बिग बॉस का हिस्सा?