विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कच्छ के सिंगर ने गाया Deepika-Ranveer का सुपरहिट सॉन्ग, गुजराती नहीं बंगाली है ये गीत; गाने पर खूब होता है गरबा

Published: Mon, 19 Oct 2026 02:40 PM (IST)

संजय लीला भंसाली की फिल्म का लोकप्रिय गाना है जिसे सुनकर लोग अक्सर कंफ्यूज होते हैं। ये गाना एक कविता से लिया गया है।

रणवीर-दीपिका पर फिल्माया गया है गाना

रणवीर-दीपिका पर फिल्माया गया है गाना

HighLights

  1. रवींद्रनाथ टैगोर की बंगाली कविता पर है आधारित

  2. संजय लीला भंसाली ने खुद दिया म्यूजिक

  3. ओसमान मीर की आवाज में हुआ पॉपुलर

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। साल 2013 में रिलीज हुई संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) की फिल्म 'गोलियों की रासलीला राम-लीला' (Ramleela) की गिनती आज भी बॉलीवुड की रोमांटिक कल्ट क्लासिक फिल्मों में होती है।

इस फिल्म में रणवीर सिंह (राम के किरदार में) और दीपिका पादुकोण (लीला के किरदार में) मुख्य भूमिका में नजर आए। कहा जाता है कि इसी मूवी में साथ काम करने के बाद इनकी नजदीकियां बढ़ी और दोनों का प्यार शादी के मुकाम तक पहुंचा।

गुजराती नहीं बंगाली है पॉपुलर गाना

इस फिल्म का संगीत खुद संजय लीला भंसाली ने तैयार किया था और मूवी के साथ-साथ इसके सारे ही गाने काफी हिट हुए थे। हालांकि आज हम आपको फिल्म के एक ऐसे अनोखे गाने के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे आप आज तक गुजराती समझकर कंफ्यूज कर रहे हैं।

Song (45)

हम बात कर रहे हैं मोर बनी थंगट करे (Mor Bani Thangat Kare) गाने की जिसे उस्मान मीर (Osman Mir) और अदिति पॉल ने गाया है। पहली नजर में भले ही यह गीत आपको एक गुजराती लोकगीत लगता हो, लेकिन इसके तार विश्वकवि रवींद्रनाथ टैगोर की एक बंगाली कविता से जुड़ा हुआ है।

मेघानी को पसंद आई थी कविता

प्रसिद्ध गुजराती कवि और स्वतंत्रता सेनानी झवेरचंद मेघानी ने जब उनकी ये कविता सुनी तो उन्हें ये बहुत पसंद आई और उन्होंने इसका गुजराती अनुवाद किया। बाद में प्रसिद्ध गुजराती लोक गायक हेमू गढवी ने इसे पारंपरिक धुन से सजाया और आकाशवाणी के माध्यम से घर-घर तक पहुंचाया।

इस गाने को कई कलाकारों ने गाया लेकिन ओसमान मीर की भारी, बुलंद और सूफियाना आवाज में यह गीत कुछ ऐसा निखरा कि गुजरात के मंचों के लिए ट्रेडमार्क बन गया।

ओपनिंग टाइटल में बजता है गाना

यह गाना मूल रूप से रवींद्रनाथ टैगोर द्वारा लिखी गई बंगाली कविता 'नववर्ष' (Navavarsha) पर आधारित है, जिसका अर्थ है 'नई बारिश'। फिल्म 'गोलियों की रासलीला राम-लीला' के ओपनिंग टाइटल क्रेडिट्स में बजता है में बजता है, जो फिल्म की शुरुआत से ही दर्शकों को गुजरात की संस्कृति, लोक संगीत और आने वाली कहानी के गहरे रोमांस से जोड़ देता है।

ओसमान मीर अपने लाइव शोज और गरबा कार्यक्रमों में अक्सर ये गीत गुनगुनाया करते थे जब संजय लीला भंसाली ने इसे पहली बार सुनकर अपनी फिल्म में रखने की इच्छा जताई। ओसमान मीर को इस गाने के लिए फिल्मफेयर में 'बेस्ट म्यूजिक डेब्यू' का नॉमिनेशन भी मिला था।

यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2 के मुरीद हुए सलमान खान, रणबीर-रणवीर की तुलना पर बोला कुछ ऐसा; बयान सुन फैंस हो जाएंगे शॉक्ड

यह भी पढ़ें- ग्रैमी अवॉर्ड्स की रेस में शामिल हुई Dhurandhar 2 ? अलग-अलग 9 कैटेगरी में सबमिट किए शानदार गाने