Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Deepika Padukone ने की शेयर बचपन की तस्वीर, खुद को बताया, 'इंदिरा नगर की गुंडी', देखें वायरल तस्वीरें

    By Rupesh KumarEdited By:
    Updated: Sun, 11 Apr 2021 02:20 PM (IST)

    दीपिका पादुकोण कबीर खान के निर्देशन में बनने वाली फिल्म 83 में नजर आएंगीl इस फिल्म में रणवीर सिंह कपिल देव की भूमिका निभा रहे हैंl वहीं दीपिका पादुकोण उनकी पत्नी रोमी देव की भूमिका निभा रही हैl

    Hero Image
    दीपिका पादुकोण शकुन बत्रा की फिल्म में भी नजर आएंगीl

    नई दिल्ली, जेएनएनl दीपिका पादुकोण ने सोशल मीडिया पर अपने बचपन की तस्वीर शेयर की हैl साथ ही उन्होंने इसे एक दिलचस्प ट्विस्ट भी दिया हैl उन्होंने खुद को 'गुंडी' बताया हैl फोटो शेयर कर दीपिका पादुकोण ने लिखा है, 'इंदिरा नगर की गुंडी हूं मैंl' साथ ही उन्होंने कहा है कि यह फोटो उनके मामा ने खींची हैl फोटो में दीपिका पादुकोण को बच्चों के कपड़े पहने कैमरे की ओर देखकर स्माइल करते हुए देखा जा सकता हैl

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दीपिका पादुकोण का यह फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो गया हैl उनके फैंस फोटो को काफी पसंद कर रहे हैंl दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की केमिस्ट्री सोशल मीडिया पर अक्सर देखी जाती हैl दोनों एक दूसरे की तस्वीरें और वीडियो पर दिलचस्प कमेंट करते हैंl

     

     

     

     

     

     

     

     

    View this post on Instagram

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

    A post shared by Deepika Padukone (@deepikapadukone)

    खबरों की मानें तो दीपिका पादुकोण जल्द फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के फिल्म 'सर्कस' में पति रणवीर सिंह के साथ एक स्पेशल नंबर करती नजर आएंगीl फिल्म फेयर के अनुसार दीपिका पादुकोण ने इस फिल्म के गाने की शूटिंग कर ली है, जिसे भव्य अंदाज में फिल्माया गया हैl दीपिका पादुकोण इसके अलावा कबीर खान के निर्देशन में बनने वाली फिल्म में नजर आएंगीl इस फिल्म में रणवीर सिंह कपिल देव की भूमिका निभा रहे हैंl वहीं दीपिका पादुकोण उनकी पत्नी रोमी देव की भूमिका निभा रही हैl

     

     

     

     

     

     

     

     

    View this post on Instagram

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

    A post shared by Deepika Padukone (@deepikapadukone)

    दीपिका पादुकोण शकुन बत्रा की फिल्म में भी नजर आएंगीl इस फिल्म में उनके अलावा अनन्या पांडे और सिद्धांत चतुर्वेदी की अहम भूमिका हैl वह ऋतिक रोशन के साथ फिल्म फाइटर में भी नजर आएंगीl इस फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद कर रहे हैंl वह शाहरुख खान के साथ फिल्म पठान में भी नजर आएंगीl इस फिल्म में जॉन अब्राहम की मुख्य भूमिका में है। दीपिका पादुकोण सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैl उनकी भूमिकाएं काफी पसंद की जाती हैl उन्होंने कई फिल्मों में अहम भूमिकाएं निभाई हैl दीपिका पादुकोण की काफी ज्यादा फैन फॉलोइंग हैl

    comedy show banner
    comedy show banner