Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दीपिका पादुकोण ने शेयर की एक्स ब्वॉयफ्रेंड रणबीर के साथ रोमांटिक फोटो, पति रणवीर ने किया ये कमेंट

    By Nazneen AhmedEdited By:
    Updated: Mon, 01 Jun 2020 01:49 PM (IST)

    बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर ने तीन फिल्मों में साथ काम किया है तमाशा बचना ए हसीनों और ये जवानी है दीवानी।

    दीपिका पादुकोण ने शेयर की एक्स ब्वॉयफ्रेंड रणबीर के साथ रोमांटिक फोटो, पति रणवीर ने किया ये कमेंट

    नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर ने तीन फिल्मों में साथ काम किया है 'तमाशा',  'बचना ए हसीनों' और 'ये जवानी है दीवानी'। 'तमाशा' रणबीर और दीपिका की साथ में आखिरी फिल्म थी इसके बाद दोनों किसी भी फिल्म में साथ नज़र आए। इन दिनों फिल्मों में से दर्शकों का सबसे ज़्यादा प्यार ''ये जवानी है दीवानी' को मिला। इस फिल्म में दोनों की जोड़ी को काफी पसंद किया गया था। 31 मई को इस फिल्म को रिलीज़ हुए सात साल हो गए। इस खास मौके पर दीपिका पादुकोण ने फिल्म से जुड़ी कुछ यादों कों अपने फैंस के साथ शेयर किया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दीपिका ने दीपिका पादुकोण ने अपने एक्स ब्वॉयफ्रेंड रणबीर कपूर के साथ अपनी कुछ पुरानी तस्वीरें शेयर कीं जिनमें दोनों रोमांटिक होते हुए नज़र आ रहे हैं। ये तस्वीरें दोनों के लुक टेस्ट के दौरान ली गई थीं। फोटो शेयर करते हुए दीपिका ने लिखा, ''हमारा पहला लुक टेस्ट। यादें मिठाई के डिब्बे की तरह होती हैं...एक बार खुला, तो सिर्फ एक टुकड़ा नहीं खा पाओगे #7yearsofyehjaawanihaideewani'। दीपिका और रणबीर की ये फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है और फैंस को भी पसंद आ रही है।  दोनों की इस फोटो पर दीपिका के पति रणवीर सिंह ने भी कमेंट किया है। रणवीर ने फोटो पर कमेंट करते हुए लिखा, 'क्यूट'।

     

     

     

     

     

     

     

     

    View this post on Instagram

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

    Our very first look test...💝 ‘Yaadein mithai ke dibbe ki tarah hoti hain...Ek baar khula, toh sirf ek tukda nahi kha paoge’-Naina Talwar #7yearsofyehjaawanihaideewani @ayan_mukerji @hussain.dalal #ranbirkapoor #bunny @dharmamovies @karanjohar

    A post shared by Deepika Padukone (@deepikapadukone) on

    फिलहाल रणबीर और दीपिका की पर्सनल लाइफ की बात करें तो रणबीर, आलिया भट्ट को डेट कर रहे हैं। वहीं दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह के साथ खुशहाल शादीशुदा जीवन जी रही हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो दीपिका जल्द ही रणवीर के साथ फिल्म '83' में नज़र आने वाली हैं। इस फिल्म में वो रणवीर की पत्नी का किरदार निभाएंगी। ये फिल्म क्रिकेटर कपिल देव के जीवन पर आधारित है। वहीं रणबीर और आलिया जल्द ही 'बृह्मास्त्र' में नज़र आने वाले हैं। फिलहाल फिल्म की शूटिंग चल रही है।