विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 19, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दीपिका पादुकोण ने अपनी सफलता के राज का किया खुलासा, फिल्म 'गहराइयां' को लेकर कही ये बात

By Nitin YadavEdited By:
Published: Sat, 19 Feb 2022 01:02 PM (IST)

फिल्मों में अपनी सॉलिड परफॉर्मर के लिए जानी जाने वाली एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने अब उन्होंने अपनी सफलता के राज ...और पढ़ें

Deepika Padukone revealed secret of her success, said this about film Gehraiyaan
Deepika Padukone revealed secret of her success, said this about film Gehraiyaan

नई दिल्ली, जेएनएन। फिल्मों में अपनी सॉलिड परफॉर्मर के लिए जानी जाने वाली एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इन दिनों हाल ही में रिलीज हुई फिल्म गहराइयां में अपने किरदार को लेकर सुर्खियों में हैं। अब उन्होंने खुलासा किया है कि वो कभी भी किसी किरदार को ये सोच कर नहीं निभाती कि वो प्रतिष्ठित है, बल्कि वो उस किरदार को सच्चाई और ईमादारी से निभाती हैं।

एएनआई से बात करते हुए अभिनेत्री ने कहा, 'मैं ईमानदारी से कहूं तो सेट पर कोई ये सोच कर कदम नहीं रखता कि वो एक यादगार या प्रतिष्ठित सीन निभाने जा रहा है। मुझे लगता है कि कहानी के प्रति जितना हो सके सच्चा और ईमादार होना चाहिए। रिपोर्ट के अनुसार एक्ट्रेस ने कहा, हमको ये नहीं भूलना चाहिए कि एक अभिनेता के लिए हर दिन एक जैसा नहीं होता।' 'कुछ दिन आप बहुत कम ऊर्जा के साथ जगते हैं लेकिन आपको एक ऊर्जावान सीन को फिल्माना पड़ता है, जबकि किसी दिन आप बहुत ऊर्जावान महसूस करते हुए लेकिन आपको उसके विपरीत आवश्यकता होती है और ऐसा करना एक अभिनेता का काम होता है।'

एजेंसी से बात करते हुए उन्होंने आगे कहा, 'मैं हर दिन, हर सीन को एक जैसा ही लेती हूं। मुझे चीजों के साथ ओवर कुक करना पसंद नहीं है। मेरी कोशिश हमेशा वर्तमान पर ध्यान केंद्रित करने और फ्लो में जाने की होती है। मैं कभी-भी नहीं सोचती कि मैं आज सेट पर कुछ यादागर या प्रतिष्ठित करने जा रही हूं।'

‘गहराइयां बहुत कुछ सीखाया’

वहीं, फिल्म गहराइयां में अपने किरदार के बारे में बता करते हुए उन्होंने कहा, 'जिस दिन ये फिल्म रिलीज हुई उस दिन मैं काफी आभार की भावनाएं महसूस कर रही थी। इस फिल्म ने मुझे बहुत कुछ सीखाया। ये एक अभिनेत्री के रूप में आकर्षक, कभी ना भूल पाने वाला अनुभव रहा है। मैं सच में आभारी हूं।'