Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Karan Johar की पार्टी पर विवाद, क्या नशे में थे Malaika, Deepika, Vicky Kaushal समेत सभी स्टार्स?

    By Nazneen AhmedEdited By:
    Updated: Thu, 01 Aug 2019 09:51 AM (IST)

    Karan Johar के घर कुछ दिन पहले एक पार्टी रखी गई जिसमें बॉलीवुड के तमाम सितारे मौजूद थे। करण ने पार्टी का एक वीडियो भी शेयर किया था जिसपर विवाद शुरू हो ...और पढ़ें

    Hero Image
    Karan Johar की पार्टी पर विवाद, क्या नशे में थे Malaika, Deepika, Vicky Kaushal समेत सभी स्टार्स?

    नई दिल्ली, जेएनएन। करण जौहर की पार्टी का वीडियो इस वक्त चर्चा में बना हुआ है। कुछ दिन पहले करण ने अपने घर पर पार्टी रखी थी जिसमें बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण, मलाइका अरोड़ा, अर्जुन कपूर, रणबीर कपूर, विक्की कौशल, वरुण धवन, शाहिद कपूर, मीरा राजपूत, वरुण धवन की गर्लफ्रेड नताशा समेत कई स्टार्स मौजूद थे। करण ने इस पार्टी का छोटा सा वीडियो भी अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया था। करण के इस वीडियो पर अब विवाद शुरू हो गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अकाली दल के नेता मजिंदर सिरसा ने वीडियो शेयर करते हुए ये आरोप लगाया है कि वहां मौजूद सभी बॉलीवुड स्टार्स ने ड्रग्स ले रखा था, सभी नशे थे। मजिंदर ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ‘फिक्शन वर्सेज रिएलिटी। देखिए कैसे बॉलीवुड स्टार्स गर्व के साथ अपने ड्रग्स में होने के स्टेट पर इतरा रहे हैं। मैं बॉलीवुड स्टार्स के जरिए ड्रग एब्यूज के खिलाफ आवाज उठाता हूं। अगर आप लोग डिस्कस्ड महसूस करते हैं तो इसे रीट्वीट करें। अपने ट्वीट में मजिंदर ने शाहिद, दीपिका, अर्जुन कपूर, वरुण, करण और विक्की कौशल को टैग भी किया है।

    हालांकि मजिंदर के ट्वीट पर कांग्रेस नेता मिलिंद देवरा ने जवाब दिया है। मजिंदर के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए मिलिंद ने लिखा, मेरी पत्नी भी उस पार्टी में मौजूद थी और वीडियो में भी। कोई भी स्टार ड्रग स्टेट में नहीं था। जिन लोगों को आप नहीं जानते उनके बारे में झूठी अफवाहें फैलाना बंद करें। मैं उम्मीद करता हूं कि आप माफी मांगने की हिम्मत दिखाएंगे।

     

     

     

     

     

     

     

     

    View this post on Instagram

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

    Saturday night vibes

    A post shared by Karan Johar (@karanjohar) on

    अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप