दुआ और देवी के साथ खास होगी Deepika Padukone की ये दीवाली, एक्ट्रेस ने पहले से बना लिए हैं प्लान
दूसरी बार मां बनने के बाद दीपिका पादुकोण की ये दीवाली बहुत ही खास होने वाली हैं। इस बार उन्होंने अपनी दोनों बेटियों के साथ खास प्लान्स बनाए हैं।

दीपिका पादुकोण ने बनाए दीवाली के प्लान्स/ Photo- Instagram
HighLights
दीपिका पादुकोण बेटियों दुआ और देवी संग मनाएंगी दिवाली
नन्हीं देवी की पहली दिवाली की होगी खास तैयारियां
अभिनेत्री ने बताया दीवाली पर सबसे ज्यादा क्या जरूरी
एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। दीवाली आने वाली है और ऐसे में इस खास फेस्टिवल के लिए बॉलीवुड के सितारों ने अपने खास प्लान बनाने शुरु कर दिए हैं। अमिताभ बच्चन से लेकर मनीष मल्होत्रा सहित कई सितारे धूमधाम से एक बड़ी दीवाली पार्टी का आयोजन करते हैं।
हालांकि, इस बार बॉलीवुड की मस्तानी दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) ने भी इस फेस्टिवल को खास बनाने के लिए पहले से ही पूरी प्लानिंग कर ली है। चलिए बताते हैं कि डिंपल क्वीन के इस बार दीवाली का क्या प्रोग्राम है।
देवी की पहली दीवाली होगी बेहद खास
दीपिका पादुकोण की बेटी देवी की पहली दीवाली को यादगार बनाने के लिए एक्ट्रेस ने पूरी तैयारियां कर ली है। रिपोर्ट्स की मानें तो इस साल वह खास फेस्टिवल को अपनी दोनों लाडली बेटियों दुआ और देवी के साथ सेलिब्रेट करने वाली हैं।
अपने खास लोगों के साथ दीवाली सेलिब्रेट करने पर दीपिका ने कहा, "हमारे लिए दिवाली हमेशा से परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिताने के बारे में रही है। चाहे साथ में किसी मॉल में समय बिताना हो या किसी रेस्टोरेंट में साथ बैठकर खाना खाना, यहां हर पीढ़ी के लोगों के अनुभव करने और आनंद लेने के लिए कुछ न कुछ है।”

कब हुआ था दीपिका पादुकोण की बेटियों का जन्म
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह इटली के लेक कोमो में 15 नवंबर 2018 को हुई थी। कोंकणी और सिंधी रीति-रिवाजो के साथ दोनों की शादी हुई। कपल ने 6 साल बाद 8 सितंबर 2024 को अपनी पहली बेटी दुआ का स्वागत किया। बीते साल दीपिका ने दुआ के साथ दीवाली के खास मौके पर फोटोज भी शेयर की थी। इसके अलावा उनकी दूसरी बेटी देवी का जन्म बीते महीने ही 19 सितंबर को हुआ है और कुछ दिनों पहले ही एक्ट्रेस ने अपनी बेटी का नाम फैंस को बताया।
-1793103439704.webp)
2026 में दीपिका के पास हैं दो बड़ी फिल्में
दीपिका पादुकोण बॉलीवुड की उन एक्ट्रेसेस में शुमार हैं, जो प्रोफेशनल लाइफ और निजी जिंदगी दोनों को बहुत ही बैलेंस करके चलती हैं। एक तरफ जहां अभिनेत्री शाह रुख खान संग किंग और अल्लू अर्जुन संग राका की शूटिंग में व्यस्त हैं, तो वहीं दूसरी तरफ एक्ट्रेस अपने मातृत्व की जिम्मेदारी को भी बखूबी निभा रही हैं।
