विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

क्या आपके नाम का पहला अक्षर भी 'द' है? रणवीर-दीपिका की बेटी 'देवी' के नाम से समझें अपनी पर्सनैलिटी और राहु का प्रभाव

Published: Wed, 21 Oct 2026 03:30 PM (IST)

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने अपनी दूसरी बेटी का नाम 'देवी' रखा है, जो हिंदू दर्शन में नारी शक्ति और ईश्वरीय स्त्री का प्रतीक है।

रणवीर-दीपिका की दूसरी बेटी 'देवी' के नाम का अर्थ (Instagram)

रणवीर-दीपिका की दूसरी बेटी 'देवी' के नाम का अर्थ (Instagram)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड सेलिब्रिटी रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण एक बार फिर से मम्मी-पापा बने हैं। दशहरा के शुभ अवसर पर उन्होंने फोटो शेयर कर दूसरी बेटी का नाम फैंस को बताया है। कपल ने अपनी पहली बेटी का नाम 'दुआ' और छोटी बेटी का नाम 'देवी' रखा है।

'दुआ' जोकि एक अरबी भाषा का शब्द है, जिसका मतलब प्रार्थना होता है, जबकि 'देवी' नाम का अर्थ नारी शक्ति या ईश्वरीय स्त्री से है। अधिकतर माता-पिता अपने बच्चों का नाम चुनते समय अक्सर अर्थपूर्ण नाम और उनसे जुड़ी भावनाओं का खास ख्याल रखते हैं। आइए जानते हैं रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की छोटी बेटी 'देवी' के नाम का असल मतलब और 'द' से शुरू हुए नाम वाले लोगों की पर्सनैलिटी के बारे में।

अंक ज्योतिष में अंग्रेजी के D अक्षर को अंक 4 से जोड़ा जाता है। कुछ ज्योतिषीय मान्यताओं में अंक 4 को राहु से भी जोड़कर देखा जाता है। राहु को महत्वाकांक्षा, अलग सोच और परंपराओं से हटकर कुछ करने की इच्छा रखने वाला माना जाता है। इसी के आधार पर D अक्षर से शुरू होने वाले नाम के लोगों की पर्सनैलिटी बेहद खास मानी जाती है।

'द' अक्षर से शुरू होने वाले नाम के लोगों का स्वभाव

'द' अक्षर से शुरू होने वाले नाम के लोग स्वभाव से अक्सर महत्वाकांक्षी माने जाते हैं। ऐसा माना जाता है कि ये लोग जीवन बड़े लक्ष्यों को हासिल करने पर विश्वास करते हैं।

जीवन में सफलता हासिल करने के लिए इन्हें नई चीजें सीखना, अपनी कमियों को सुधारना और मुश्किल परिस्थितियों में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है।

प्रतियोगिता की भावना तेज

'द' अक्षर से नाम से शुरू होने वाले लोगों में प्रतिस्पर्धा की भावना तीव्र रहती है। ऐसा माना जाता है कि ये लोग अपने काम को बेहतर तरीके से करने में उम्मीद रखते हैं। इनके लिए चुनौती खुद को बेहतर बनाने और अपनी क्षमता को दिखाने का सबसे अच्छा मौका साबित होता है।

इस नाम से शुरू होने वाले लोगों में अपनी अलग पहचान बनाने की चाह होती है। यह भेड़ चाल में चलने के बजाय खुद के फैसले पर आगे बढ़ना पसंद करते हैं। इनकी यही सोच इन्हें जीवन में लीडरशिप क्वालिटी का इंसान बनाती है।

देवी नाम का मतलब

देवी नाम को काफी पवित्र माना जाता है। यह नाम प्राचीन भारतीय संस्कृत भाषा से जुड़ा है। हिंदू धर्म में 'देवी' का इस्तेमाल अक्सर देवी शक्ति के अलग-अलग रूपों के लिए किया जाता है, जो दिव्य स्त्रीलिंग ऊर्जा है, जिसे सृजन और शक्ति का प्रतीक मान जाता है। देवी नाम की लड़कियां काफी नाम और पहचान कमाती हैं। इसके अलावा इन्हें अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाना आता है। ज्योतिष शास्त्र में देवी नाम की बच्चियों की मीन राशि होती है।

यह भी पढ़ें- दशहरे पर Deepika-Ranveer ने किया दूसरी बेटी का नामकरण, खूबसूरत फैमिली फोटो में दिखाई 'देवी' की झलक

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।