विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दशहरे पर Deepika-Ranveer ने किया दूसरी बेटी का नामकरण, खूबसूरत फैमिली फोटो में दिखाई 'देवी' की झलक

Published: Tue, 20 Oct 2026 05:56 PM (IST)

दशहरे के शुभ अवसर पर दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने अपनी दूसरी बेटी का नाम अनाउंस किया।

दशहरे पर दीपिका-रणवीर ने बताया दूसरी बेटी का नाम

दशहरे पर दीपिका-रणवीर ने बताया दूसरी बेटी का नाम

HighLights

  1. दशहरे पर दीपिका-रणवीर ने बताया दूसरी बेटी का नाम

  2. एक महीने पहले कपल ने किया अपनी बेटी का स्वागत

  3. फैंस के साथ शेयर की प्यारी फैमिली फोटो 

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। दशहरे के शुभ अवसर पर दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने सोशल मीडिया पर एक कंबाइन पोस्ट के जरिए अपनी दूसरी बेटी का नाम अनाउंस किया। इस खास मौके पर दोनों ने अपने परिवार की एक प्यारी-सी तस्वीर भी फैंस के साथ शेयर की।

दीपिका-रणवीर ने दशहरे पर रखा अपनी बेटी का नाम

शेयर की गई खूबसूरत तस्वीर में रणवीर सिंह (Ranveer Singh), दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone), उनकी बड़ी बेटी दुआ और उनकी नवजात बेटी नजर आ रही हैं। तस्वीर के साथ कपल ने एक इमोशनल कैप्शन लिखा और अपनी बेटी का नाम अनाउंस किया, 'प्यार और खुशियों से भरपूर, देवी पादुकोण सिंह'।

deepikaaaa

यह भी पढ़ें- अल्लू अर्जुन की Raaka का हिस्सा बनने की खबरों पर Mrunal Thakur ने तोड़ी चुप्पी, कहा- 'मुझे यह बात...'

विजया दशमी के मौके को बनाया खास

दशहरे के मौके पर अपनी बेटी का नाम बताना इस घोषणा को और भी खास बनाता है। दशहरा बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। यह त्यौहार देवी शक्ति का सम्मान करने का भी अवसर है। भारतीय संस्कृति में ‘देवी’ नाम का विशेष महत्व है। यह नाम ईश्वर के दिव्य स्वरूप, शक्ति, सुंदरता, गरिमा और नारी शक्ति का प्रतीक है।

deepikkka

इस घोषणा के साथ दीपिका और रणवीर ने अपनी जिंदगी की एक नई शुरुआत का जश्न मनाया। उनके बढ़ते परिवार में आई नई खुशियां और प्यार इस खास पल को और भी यादगार बना रहे हैं। तस्वीर में उनकी बड़ी बेटी दुआ अपनी छोटी बहन का प्यार से स्वागत करती नजर आ रही हैं, वहीं दीपिका और रणवीर अपनी नवजात बेटी के साथ इस अनमोल पल को संजोते दिख रहे हैं।

एक महीने पहले किया था बेटी का स्वागत

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने अपनी दूसरी बेटी का स्वागत 19 सितंबर 2026 को किया था। इस खुशखबर को कपल ने सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर किया था। वहीं उनकी पहली बेटी दुआ का जन्म 8 सितंबर 2024 को हुआ था।

रणवीर और दीपिका की लव स्टोरी

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के बीच नजदीकियां 2013 में आई संजय लीला भंसाली की फिल्म गोलियो की रासलीला राम-लीला के दौरान बढ़ी। दोनों ने कुछ सालों तक एक दूसरे को डेट करने के बाद 15 नवंबर 2018 को इटली में शादी की।

यह भी पढ़ें- कच्छ के सिंगर ने गाया Deepika-Ranveer का सुपरहिट सॉन्ग, गुजराती नहीं बंगाली है ये गीत; गाने पर खूब होता है गरबा