विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 18, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Project K से दीपिका पादुकोण का फर्स्ट लुक किया जारी, देर रात मेकर्स ने फैंस को दिया सरप्राइज

By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
Published: Tue, 18 Jul 2023 09:06 AM (IST)

Project K दीपिका पादुकोण ( Deepika Padukone ) जल्द प्रभास के साथ प्रोजेक्ट के ( Project K ) में नजर ...और पढ़ें

project k deepika Padukone look Photo Credit Instagram
project k deepika Padukone look Photo Credit Instagram

HighLights

  1. दीपिका पादुकोण का पहला लुक रिवील
  2. मेकर्स ने आधी रात दिया फैंस को सरप्राइज
  3. साल 2024 में रिलीज होगी फिल्म

 नई दिल्ली, जेएनएन।  Project K: दीपिका पादुकोण और प्रभास की आने वाली फिल्म 'प्रोजेक्ट के' (Project K) का फैंस काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं । इसी बीच अब 'प्रोजेक्ट के' का बिलबोर्ड पर प्रदर्शित होने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है । इतना ही नहीं रातों-रात मेकर्स ने एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण का फर्स्ट लुक पोस्टर भी जारी किया ।

'प्रोजेक्ट के' से दीपिका पादुकोण का लुक

बता दें, प्रोडक्शन हाउस की ओर से एलान किया गया था कि सोमवार को शाम 5 बजे पोस्टर रिलीज किया जाएगा, लेकिन शाम को रिलीज नहीं हुआ। आखिरकार मेकर्स ने बड़ा सरप्राइज देते हुए सोमवार देर रात दीपिका का फर्स्ट लुक साझा किया है।

रिलीज हुए इस पोस्टर में दीपिका इंटेंस लुक में नजर आ रही हैं वे किसी चीज को घूर रही है। इसके साथ कैप्शन में लिखा है, “बेहतर कल के लिए एक उम्मीद जगी है। यह प्रोजेक्ट के से दीपिका पादुकोण हैं पहली झलक 20 जुलाई (अमेरिका) और 21 जुलाई (भारत) में। 

SDCC इवेंट में मेकर्स दिखाएंगे फुटेज

बीते दिनों खबर आई थी कि, प्रभास-दीपिका और अमिताभ बच्चन की फिल्म 'प्रोजेक्ट के' की एक्सक्लूसिव फुटेज को कैलिफोर्निया के सैन डिएगो में होने वाले कॉमिक-कॉन कन्वेंशन (San Diego Comic-Con International) इवेंट में दिखाया जाएगा । जो 20 जुलाई से शुरू होने वाला ये इवेंट रविवार 23 जुलाई तक चलेगा।

इस दिन रिलीज होगी फिल्म 

बता दें,  ‘प्रोजेक्ट के’ 12 जनवरी 2024 को तेलुगु, हिंदी, तमिल, मलयालम, कन्नड़ और अंग्रेजी भाषाओं में रिलीज होगी। इस फिल्म में दीपिका पादुकोण और प्रभास के अलावा कमल हासन, अमिताभ बच्चन और दिशा पटानी भी नजर आने वाले हैं ।  राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता नाग अश्विन इसके डायरेक्टर हैं। फिल्म को भारी-भरकम बजट में तैयार किया जा रहा है ।