Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Death On The Nile Trailer: 'मिर्ज़ापुर 2' से पहले देखिए गुड्डू भैया का हॉलीवुड में हंगामा, धांसू है ट्रेलर

    By Manoj VashisthEdited By:
    Updated: Thu, 20 Aug 2020 03:06 PM (IST)

    Death On The Nile Trailer डेथ ऑन द नील विश्व विख्यात उपन्यास लेखक आगस्था क्रिस्टी की किताब पर आधारित है। इसकी कहानी नील नदी में एक जहाज़ पर क़त्ल पर आ ...और पढ़ें

    Hero Image
    Death On The Nile Trailer: 'मिर्ज़ापुर 2' से पहले देखिए गुड्डू भैया का हॉलीवुड में हंगामा, धांसू है ट्रेलर

    नई दिल्ली, जेएनएन। अली फ़ज़ल की वेब सीरीज़ मिर्ज़ापुर 2 का बेसब्री से इंतज़ार किया जा रहा है। मगर, उससे पहले अली की हॉलीवुड फ़िल्म डेथ ऑन द नील का ट्रेलर आ गया है। अक्टूबर में रिलीज़ हो रही फ़िल्म में अली हॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियों के बीच अपनी अदाकारी का हुनर दिखाते नज़र आएंगे। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ट्रेलर शेयर करते हुए अली ने लिखा- क़त्ल तो शुरुआत थी। इन मज़ेदार लोगों के साथ काम करते हुए बहुत मज़ा आया। डेथ ऑन द नील एक यात्रा रही। फ़िल्म के पहले ट्रेलर की झलक। 23 अक्टूबर को फ़िल्म रिलीज़ होगी। फ़िल्म में वंडर वुमन फेम एक्ट्रेस गैल गैडट, नेटफ्लिक्स की सीरीज़ Sex Education से मशहूर हुईं एक्ट्रेस एमा मैकी, ब्लैक पैंथर फेम लिटिशिया राइट जैसे कलाकार फ़िल्म की मुख्य स्टार कास्ट का हिस्सा हैं।

    डेथ ऑन द नील, विश्व विख्यात उपन्यास लेखक आगस्था क्रिस्टी की किताब पर आधारित है। इसकी कहानी नील नदी में एक जहाज़ पर क़त्ल पर आधारित है। माइकल ग्रीन ने इसका स्क्रीनप्ले लिखा है। केनेथ ब्रेनघ ने निर्देशित किया है। उन्होंने मुख्य भूमिका भी निभायी है।

    अली आख़िरी बार नेटफ्लिक्स की हाउस अरेस्ट में नज़र आये थे, जो 2019 में आयी थी। इसके अलावा प्रस्थानम और मिलन टॉकीज में भी अली ने मुख्य भूमिकाएं निभायी थीं। डेथ ऑन द नील के लिए अली को सोशल मीडिया में ख़ूब बधाइयां मिल रही हैं। रिचा चड्ढा ने ट्रेलर का लिंक शेयर करते हुए अली को लिखा- जियो मेरी जान।

    अली फ़ज़ल इससे पहले हॉलीवुड की एक्शन फ्रेंचाइजी फ्यूरियस 7 में नज़र आ चुके हैं। फ़िल्म में अली का किरदार छोटा, मगर अहम था। इसके बाद विक्टोरिया और अब्दुल में अली ने पैरेलल लीड रोल निभाया था। इस ब्रिटिश बायोग्राफिल फ़िल्म में उन्होंने दिग्गज कलाकार जूडी डेंच के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर किया था।