यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 30, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Taarak Mehta ka Ooltah Chashmah में वापस लौट रही हैं 'दयाबेन' दिशा वकानी, इस दिन से शुरू करेंगी शो की शूटिंग!
Dayaben is Back in Taarak Mehta ka Ooltah Chashmah नवरात्रि में तारक मेहता का उल्टा चश्मा के मेकर्स ने फैंस ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। Dayaben is Back in Taarak Mehta ka Ooltah Chashmah: टीवी के मोस्ट पॉपुलर शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा के फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दयाबेन का किरदार निभाने वाली दिशा वकानी दो महीनों के अंदर ही शो पर वापस लौटने वालीं हैं। मेकर्स ने उन्हें लास्ट अल्टीमेटम दे दिया है कि अगर वो वापस नहीं आई तो जल्द ही उनकी जगह नई दयाबेन को लाया जाएगा।
दयाबेन की होने वाली है वापसी
दिशा वकानी साल 2017 से ही तारक मेहता से से गायब हैं। तब उन्होंने अपनी बेटी को जन्म देने के बाद शो से ब्रेक ले लिया था। दर्शक हर एपिसोड में उनका इंतजार करते कि अब आएंगी दयाबेन तब आएंगी। पिछले 5 सालों से दर्शक और शो के मेकर्स उनकी वापसी का इंतजार करते-करते थक गए। लेकिन अब गुस्साए मेकर्स ने दिशा को आखिरी वार्निंग दे दी है। असित मोदी ने साफ कहा कि अगर वो दो महीने में वापसी नहीं करती हैं तो वो नई दयाबेन आएंगे।
क्या रिप्लेस होंगी दिशा वकानी?
न्यूज18 के सोर्स के अनुसार उल्टा चश्मा के मेकर्स के साथ दिशा वकानी का कॉन्ट्रैक्ट अभी खत्म नहीं हुआ है। इसलिए उन्हें फिर से शो में लाने की कवायद चल रही है। खबरों की मानें तो मेकर्स की प्रायोरिटी यहीं है कि दिशा वकानी ही वापस आएं। लेकिन अगर वो वापस आने के लिए तैयार नहीं हुईं तो रिप्लेस होना पक्का है। अक्टूबर के अंत तक इससे पर्दा उठ जाएगा कि कौन नजर आने वाली है दयाबेन के किरदार में।
शैलेश लोढ़ा हो चुके हैं रिप्लेस
बता दें कि शो में हाल ही में तारक मेहता का किरदार निभा रहे शैलेश लोढ़ा को भी रिप्लेस किया जा चुका है। हालांकि सचिन श्रॉफ को तारक मेहता में देखकर फैंस काफी नाराज हो गए और उन्होंने जबरदस्त तरीके से असित मोदी को ट्रोल करना शुरू कर दिया। अब देखना दिलचस्प होगा कि दिशा वकानी वापस आती हैं या मेकर्स नई दयाबेन लेकर आते हैं।
यह भी पढ़ें
