विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

David Dhawan ने OTT फिल्मों पर कसा तंज, बोले - थिएटर आओ और औकात दिखाओ

Published: Sat, 10 Aug 2024 07:00 PM (IST)

काफी समय से ये बात सामने आ रही थी कि डेविड धवन वरुण धवन को लेकर एक फिल्म बना रहे ...और पढ़ें

डेविड धवन ने ओटीटी प्लेटफॉर्म को लेकर की बात
डेविड धवन ने ओटीटी प्लेटफॉर्म को लेकर की बात

HighLights

  1. कॉमेडी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं डेविड धवन
  2. सिनेमा के चार्म कम होने पर की बात
  3. ओटीटी वालों पर डेविड का तंज

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। फिल्म डायरेक्टर डेविड धवन को हिंदी सिनेमा में कॉमेडी फिल्मों के लिए जाना जाता है। डेविड अभी तक लगभग 40 फिल्में डायरेक्ट कर चुके हैं। एक समय ऐसा भी था जब उन्होंने एक साल में 5 फिल्में रिलीज की थीं। हालांकि अब ये दौड़ धीरे-धीरे फीकी होती नजर आ रही है। पिछले चार साल से उनकी कोई भी फिल्म रिलीज नहीं हुई है।

थिएटर का जादू आज भी है कायम

हाल ही में अरबाज खान के साथ हुई बातचीत में धवन ने ओटीटी प्लेटफॉर्म के बढ़ते ट्रेंड और थिएटर रिलीज में आ रही कमी को लेकर बातचीत की गई। इस पर डेविड धवन ने कहा, "थिएटर में फिल्म देखने का जादू अभी खत्म नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि ओटीटी फिल्म निर्माताओं के लिए एक सुरक्षित स्थान प्रदान करता है क्योंकि वहां उन्हें मीडिया जांच और बॉक्स ऑफिस परिणामों के दबाव पर इतना ध्यान नहीं देना पड़ता है। लेकिन इसकी तुलना थिएटर के अनुभव से नहीं की जा सकती है। निर्देशक ने कहा,"थिएटर आओ और औकात दिखाओ।"

David Dhawan on Ott Movies and Actors

byu/Dazzling_Complex5897 inBollyBlindsNGossip

यह भी पढ़ें: फाइनल हुआ Varun Dhawan की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म का टाइटल? अगले साल हो सकती है रिलीज

ओटीटी पर रिलीज हुई थी कुली नंबर 1

उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि वह दिल से थिएटर में जाकर फिल्में देखने वाले लोगों में से हैं और कोई भी मंच किसी थिएटर रिलीज की एनर्जी को मैच नहीं कर सकता। बता दें कि धवन की आखिरी फिल्म कुली नंबर 1 महामारी के बीच रिलीज हुई थी जिसकी वजह से इसे अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज किया गया था।

वहीं काफी समय से ये खबर आ रही है कि डेविड धवन अपने बेटे वरुण धवन के साथ एक रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म लेकर आने वाले हैं। इस फिल्म का नाम 'है जवानी तो इश्क होना है' हो सकता है। फिल्म अक्टूबर 2025 में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है। इसकी अभी ऑफिशियल अनाउंसमेंट होना बाकी है।

यह भी पढ़ें: बेटे Varun Dhawan को बैंकर बनते देखना चाहते थे पापा डेविड धवन, सालों बाद खुद डायरेक्टर ने किया खुलासा