विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'हिज्र-ए-मोहब्बत यारा...', सरहद पार के शो की भारत में दीवानगी, Dar-E-Nijaat के गाने की लाइन में छिपा है दर्द!

Published: Tue, 10 Nov 2026 07:27 PM (IST)

पाकिस्तानी ड्रामा 'डर-ए-निजात' का गाना 'अलविदा-अलविदा' भारत में खूब वायरल हो रहा है। इसका मुखड़ा 'हिज्र-ए-मोहब्बत यारा...' इंस्टाग्राम पर ट्रेंड कर रहा है।

पाकिस्तानी ड्रामे का गाना भारत में वायरल, पर क्यों?  (फोटो-यूट्यूब)

पाकिस्तानी ड्रामे का गाना भारत में वायरल, पर क्यों? (फोटो-यूट्यूब)

HighLights

  1. पाकिस्तानी ड्रामा 'डर-ए-निजात' का गाना वायरल

  2. 'हिज्र-ए-मोहब्बत यारा...' लाइन इंस्टाग्राम पर कर रही ट्रेंड

  3. मोहब्बत के दर्द को बयां करता है गीत

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर आजकल कब क्या वायरल हो जाए कुछ कहा नहीं जा सकता है। वहीं बात जब पाकिस्तानी ड्रामा और शोज की हो तो, भारत में इन शोज की खूब दीवानगी है। एक ऐसा ही शो हाल ही में आया, जिसने जबरदस्त सफलता पाई। बड़ी बात यह है कि ये शो पाकिस्तान के साथ भारत में लोगों ने जमकर देखा है और इस शो का एक गाना जमकर वायरल है।

कौन सा है वो गाना और शो? 

दरअसल पाकिस्तान का वो ड्रामा जो इस वक्त वायरल है, उसका नाम है 'डर-ए-निजात' (Dar-E-Nijaat)। जी हां, जितना ये शो वायरल है, उससे ज्यादा चर्चा इस शो के एक गाने को लेकर हो रही है। दरअसल इस शो का OST यानि ओरिजिनल साउंडट्रैक 'अलविदा-अलविदा' (Alvida Alvida) जमकर वायरल हो रहा है। डर ए निजात का ये गाना भारत में भी जमकर ट्रेंड कर रहा है। गाने का एक मुखड़ा 'हिज्र-ए-मोहब्बत यारा, उसपे ये दिल बेचारा...' ये लाइन जमकर वायरल हो रही है।

Dar E

इस लाइन पर खूब रीलें बनकर रही हैं। सुनने में ये लाइन कव्वाली और सूफी संगीत जैसी लगती है। गाने की लाइन जुदाई, टूटे हुए दिल, बेबसी और दर्द को बयां करता है। इंस्टाग्राम पर ये गाना कई दिनों से ट्रेंड कर रहा है। ये सेड सॉन्ग अपने आप दिल कचोट देने वाला है। पाकिस्तानी ड्रामो के गाने अक्सर वायरल होते रहते हैं और अब ये गाना भी वायरल हो रहा है।

किसने गाया है ये गाना? 

इस दर्दभरे गाने को सुनकर लोग वाकई में इसमें डूबे जा रहे हैं। गीत को नबील शौकत अली खान (Nabeel Shaukat Ali Khan) ने अपनी आवाज दी है। इसके अलावा ओसफ फतेह अली खान ने भी इसमें अपने सुर लगाए हैं। साथ ही इस गाने का संगीत नवीद नशाद ने तैयार किया है।

वहीं इसे कमर नशाद ने लिखा है। ये गाना अपने शब्दों और म्यूजिक की वजह से चर्चा में है। इस गाने में इस ड्रामा/सीरियल के मुख्य किरदार अबू बकर (Sheheryar munawar siddiqui) और जरयाब (Durefishan Saleem) नजर आए हैं।

Dar E nijaat

आपको बता दें कि, ये शो पाकिस्तानी चैनल ARY Digital पर शुक्रवार और शनिवार को रात 8 बजे (पाकिस्तानी समय) पर आता है। वहीं शो यूट्यूब पर भी खूब देखा जा रहा है और भारत में भी इसे स्ट्रीम किया जा रहा है।

हालांकि कई पाकिस्तानी चैनल भारत में पहले से बैन हैं, पर ये शो (Pakistani Drama) इस वक्त भारतीय फैंस के बीच चर्चा में हैं। शो में आने वाले ट्विस्ट और ड्रामे के चलते ये पहले ही हिट हो चुका है। अब इस शो का ये गाना भी इंस्टाग्रामा धड़ल्ले से वायरल है।

यह भी पढ़ें- Dharmendra को माला सिन्हा ने पढ़ाया था मोहब्बत का पाठ, लता दीदी ने दी गाने को आवाज; साहिर लुधियानवी ने लिखा गीत

यह भी पढ़ें- 14 मिनट में पूरी Ramayana, सुनकर रोया पूरा देश... लव-कुश की आवाज बने ये 3 सिंगर; 37 साल पुराने गीत ने रचा इतिहास

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।