Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Sushant Singh Rajput की मौत के 8 महीने बाद दिवंगत एक्टर को मिला खास सम्मान, जानकर फैंस भी हो जाएंगे खुश

    By Anand KashyapEdited By:
    Updated: Mon, 22 Feb 2021 11:59 AM (IST)

    सुशांत सिंह राजपूत की मौत के 8 महीने बाद उनके फैंस के लिए खुशखबरी है। दिवगंत अभिनेता को खास सम्मान से नवाजा गया है। सुशांत सिंह राजपूत को दादा साहब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल अवार्ड्स 2021 में बेस्ट क्रिटिक्स अभिनेता से सम्मानित किया गया है।

    Hero Image
    दिवंगत बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत, Instagram : sushantsinghrajput

    नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत अब इस दुनिया में नहीं रहे। उनका शव बीते साल 14 जून को मुंबई के बांद्रा स्थति उनके घर में मिला था। अचानक हुई उनकी मौत ने पूरे देश को हिलकर रख दिया था। सुशांत सिंह राजपूत की मौत के 8 महीने बाद उनके फैंस के लिए खुशखबरी है। दिवगंत अभिनेता को खास सम्मान से नवाजा गया है। सुशांत सिंह राजपूत को दादा साहब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल अवार्ड्स 2021 में बेस्ट क्रिटिक्स अभिनेता से सम्मानित किया गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस बात की जानकारी दादा साहब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ने खुद सोशल मीडिया पर के जरिए दी है। सुशांत सिंह राजपूत की एक तस्वीर को दादा साहब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया है। इस तस्वीर के साथ बताया गया है कि सुशांत सिंह राजपूत को बेस्ट क्रिटिक्स अभिनेता के तौर पर सम्मानित किया गया है।

    उनकी तस्वीर को साझा करते हुए सुशांत सिंह राजपूत के लिए खास पोस्ट भी लिखा है। दादा साहब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ने अपने पोस्ट में लिखा, 'इस उपलब्धि के रास्ते पर आपके द्वारा दिखाए गए समर्पण का जश्न मनाया गया है। दादासाहेब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2021 में बेस्ट क्रिटिक्स अभिनेता का पुरस्कार जीतने के लिए स्वर्गीय सुशांत सिंह राजपूत को बधाई। हम आपको याद करते हैं!'

     

     

     

     

     

     

     

     

    View this post on Instagram

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

    A post shared by Dadasaheb Phalke -DPIFF Awards (@dpiff_official)

    सोशल मीडिया पर सुशांत सिंह राजपूत के लिए लिखा दादा साहब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का यह पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है। दिवंगत अभिनेता के फैंस भी उनके पोस्ट को खूब पसंद कर रहे हैं। साथ की कमेंट करके अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। आपको बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत ने अभिनय की शुरुआत साल 2008 में छोटे पर्दे से की थी।

    उन्होंने टीवी सीरियल्स में अपने अभिनय के दर्शकों के दिलों को खूब जीता था। इसके बाद साल 2013 में सुशांत सिंह राजपूत ने बॉलीवुड में अपने सफर की शुरुआत की थी। उन्होंने फिल्म काई पो छे से बॉलीवुड में डेब्यू किया। इसके बाद सुशांत सिंह राजपूत ने कई फिल्मों में काम किया और फिल्मी पर्दे पर अपनी खास छाप छोड़ी। उनकी आखिरी फिल्म दिल बेचारा थी। सुशांत सिंह राजपूत की यह फिल्म उनके निधन के बाद रिलीज हुई थी।