Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    COVID-19 के चलते सतीश कौशिक को अस्पताल में कराया गया भर्ती, 2 दिन से थे घर पर क्वॉरेंटाइन

    By Rupesh KumarEdited By:
    Updated: Mon, 22 Mar 2021 07:44 AM (IST)

    सतीश ने अब कोकिलाबेन अंबानी अस्पताल में खुद को एडमिट करा लिया है और उनका उपचार चल रहा हैl खबर लिखे जाने तक वह ठीक है और उनके स्वास्थ्य में सुधार हो रहा हैl खबरों के अनुसार वह तब तक अस्पताल में रहेंगे जब तक उनका टेस्ट नेगेटिव नहीं आताl

    Hero Image
    सतीश कौशिक को घर पर सांस लेने में दिक्कत हो रही थीl

    नई दिल्ली, जेएनएनl बुधवार को वरिष्ठ अभिनेता सतीश कौशिक ने जानकारी दी कि उनका कोरोनावायरस का टेस्ट पॉजिटिव आया है और वह घर पर क्वॉरेंटाइन हैl उन्होंने साथ ही उन्होंने लोगों से अपील की थी कि जो लोग उनके संपर्क में आए हैं, वह लोग अपना टेस्ट करा लेl उन्होंने जानकारी दी थी कि वह घर घर पर हैं और क्वॉरेंटाइन हैl

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सतीश ने लिखा था, 'कृपया ध्यान दीजिएl मेरा कोरोनावायरस का टेस्ट पॉजिटिव आया हैl पिछले कुछ दिनों मेंजो लोग मेरे संपर्क में आए हैं,   मैं उन सभी से निवेदन करूंगा कि वह अपना टेस्ट करा लेंl मैं घर पर हूं और क्वॉरेंटाइन हूंl आपके प्यार और आशीर्वाद की आवश्यकता हैl धन्यवादl' अब ई टाइम्स के अनुसार सतीश कौशिक को घर पर सांस लेने में दिक्कत हो रही थीl इसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें सलाह दी कि वह अपने आपको अस्पताल में भर्ती करा लेंl

     

     

     

     

     

     

     

     

    View this post on Instagram

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

    A post shared by Satish Kaushik (@satishkaushik2178)

    सतीश ने अब कोकिलाबेन अंबानी अस्पताल में खुद को एडमिट करा लिया है और उनका उपचार चल रहा हैl खबर लिखे जाने तक वह ठीक है और उनके स्वास्थ्य में सुधार हो रहा हैl खबरों के अनुसार वह तब तक अस्पताल में रहेंगे, जब तक उनका टेस्ट नेगेटिव नहीं आताl

     

     

     

     

     

     

     

     

    View this post on Instagram

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

    A post shared by Satish Kaushik (@satishkaushik2178)

    सतीश कौशिक से जब संपर्क करने की कोशिश की गई, तब उन्होंने उनसे संपर्क नहीं हो पाया लेकिन उनके प्रवक्ता ने मैसेज भेजा है, 'जी हां, सतीश जी कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में एडमिट हैl वह ठीक हो रहे हैंl उनको कोरोनावायरस का वैक्सीन भी लगने वाला थाl हालांकि इसके पहले उनका कोरोना का टेस्ट पॉजिटिव आ गया हैl उन्होंने खुद को क्वारंटाइन कर रखा थाl 2 दिनों के बाद सही जांच और स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए उन्होंने खुद को अस्पताल में एडमिट करा लिया हैl वह अपने प्रशंसकों, परिवार और दोस्तों के आभारी हैं, जो उनके लिए प्रार्थना कर रहे हैंl जल्दी मिलेंगेl मिस्टर कौशिकl' सतीश कौशिक फिल्म अभिनेता हैl वह कई फिल्मों में काम भी कर चुके हैंl उनकी फिल्में काफी पसंद की जाती है।

    comedy show banner
    comedy show banner